एक्सप्लोरर

RSS में बदलाव: दक्षिण भारत में जड़ें जमाने के साथ किसान आंदोलन को जवाब देने की तैयारी

संघ की छात्र इकाई ABVP में 15 साल तक काम करने वाले दत्तात्रेय का नाता कर्नाटक के शिमोगा जिले के 'होसबोले' गांव से है, जो मुख्य रुप से ब्राह्मणों का गांव है. छह भाषाओं में पारंगत होसबोले को डायनमिक यानी बहुआयामी, खुशमिजाज व मिलनसार व्यक्त्वि माना जाता है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी समझे जाने वाले दत्तात्रेय होसबोले को आरएसएस का सरकार्यवाह बनाकर क्या संघ अब दक्षिण भारत में अपनी जड़ें मजबूत करना चाहता है? दूसरा और अहम सवाल यह भी कि क्या किसान आंदोलन का जवाब अब संघ देगा, जिसकी अगुवाई संघ में नंबर दो की ताकत पाने वाले दत्तात्रेय करेंगे? बेंगलुरु में दो दिन तक चली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का लुब्बे लुबाब यही निकलता है कि मोदी सरकार ने किसान आंदोलन की काट निकालने की कमान अब संघ के हाथों में सौंप दी है.

नव संवत्सर यानी 13 अप्रैल से संघ ने किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से जो देशव्यापी अभियान छेड़ने का ऐलान किया है,उसका असली मकसद ही विपक्षी दलों के समर्थन से फलफुल रहे किसान आंदोलन की हवा निकालना है. इस अभियान को 'भूमि सुपोषण और ग्राम विकास' का नाम दिया गया है और इसमें खेती के क्षेत्र में काम कर रहे एनजीओ और धार्मिक संस्थाओं को भी जोड़ा जायेगा.

संघ की छात्र इकाई ABVP में 15 साल तक काम करने वाले दत्तात्रेय का नाता कर्नाटक के शिमोगा जिले के 'होसबोले' गांव से है, जो मुख्य रुप से ब्राह्मणों का गांव है. छह भाषाओं में पारंगत होसबोले को डायनमिक यानी बहुआयामी, खुशमिजाज व मिलनसार व्यक्त्वि माना जाता है. सह सर कार्यवाह रहते हुए उन्होंने दक्षिण के साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों में भी संघ की शाखाओं का विस्तार करने में सफलता पाई है, जिसके कारण ही बीजेपी कर्नाटक व असम में सरकार बनाने में सफल होती आई है.

साल 2025 में अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे करने वाले संघ को अब यह अहसास हो चुका है कि अगर राष्ट्र में हिंदुत्व की जड़ों को मजबूत करना है, तो संघ में भी हर भाषा-वर्ग के स्वयंसेवक को समुचित ताकत देनी ही होगी. अब तक संघ में मराठी भाषियों का ही एक तरह से वर्चस्व था, लेकिन अब चीजें बदल रही हैं और दत्तात्रेय का नंबर दो की हैसियत में आना उसी का नतीजा है. क्योंकि संघ में संगठन से जुड़े सारे फैसले सरकार्यवाह ही लेते हैं. हो सकता है कि सरसंघचालक मोहन भागवत भविष्य में अपने उत्तराधिकारी के लिए भी किसी दक्षिण भारतीय का ही नाम सुझाएं.

इसे संयोग कहा जाये या फिर दक्षिण भारत में भगवा लहराने की रणनीति माना जाए कि आज संघ व बीजेपी के अहम पदों पर दक्षिण का ही कब्जा है. संघ व बीजेपी के बीच सेतु की भूमिका निभाने वाले पार्टी के संगठन महामंत्री वी. संतोष भी कर्नाटक से ही हैं. इसी तरह संघ की महिला इकाई राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता कुमारी का संबंध भी बेंगलुरु से है. जबकि उनकी नंबर दो सह सरकार्यवाहिका गायत्री सीता अन्नादानं आंध्र प्रदेश से हैं. इससे साफ जाहिर है कि संघ का अगला लक्ष्य दक्षिण के सभी राज्यों में बीजेपी को सत्ता में लाना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget