एक्सप्लोरर

अमित शाह के बेटे के बचाव में RSS, कहा- आरोप में दम हो तभी जांच होनी चाहिए

भोपाल में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है. इसी बैठक के दौरान मीडिया कसे बात करने आए होसबोले ने ये बात कही.

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी में गड़बड़ी के लग रहे आरोपों का आरएसएस ने बचाव किया है. आरएसएस ने अपने बयान में कहा है कि पहले आरोप लगाने वाले ये साबित करें कि आरोप गंभीर हैं, प्रथम दृष्टया आरोप साबित होते हैं तभी जांच होनी चाहिए.

आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा, "भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच आवश्यक होती है, जांच के हिसाब से जो भी कार्रवाई होनी चाहिए वो हो. आरोप प्रथम दृष्टया सिद्ध होने के बाद ही कार्रवाई कर सकते हैं. आरोप लगाने वाले सिद्ध करें कि प्रथम दृष्टया आरोप सिद्ध होते हैं या नहीं.''

आपको बता दें कि भोपाल में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है. इसी बैठक को लेकर मीडिया से बात करने आए होसबोले ने दूसरी बातों के अलावा इस मुद्दे पर बात की और अमित शाह के बेटे का बचाव किया.

क्या आरोप हैं अमित शाह के बेटे जय शाह पर? द वायर में छपी खबर के मुताबिक 2004 में अमित शाह के बेटे जय शाह ने टेंपल इंटरप्राइज नाम की कंपनी बनाई थी. इस कंपनी में अमित शाह की पत्नी सोनल शाह निदेशक बनीं. 2013 तक कंपनी की कोई खास कमाई नहीं थी लेकिन केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद कंपनी का टर्नओवर 80 करोड़ रुपए हो गया. वेबसाइट का दावा है कि एक साल में जय शाह की कंपनी का टर्नओवर 16,000 गुना बढ़ा.

मानहानि का केस किया है जय शाह ने अमित शाह के बेटे जय अमित शाह ने संपत्ति की स्टोरी करने वाली ‘द वायर’ वेबसाइट के संपादक समेत सात लोगों के खिलाफ अहमदाबाद कोर्ट में आपराधिक मानहानि का केस किया है.

जय शाह ने आरोपों पर क्या सफाई दी जय शाह ने बयान जारी कर कहा, ''लोगों के मन में ऐसी छवि बनाने की कोशिश की गई कि मेरे व्यवसाय में सफलता मेरे पिता अमित शाह की राजनीतिक हैसियत की वजह से है. मेरा व्यवसाय पूरी तरह से कानून का पालन करता है जो कि मेरे टैक्स रिकॉर्ड और बैंक ट्रांजेक्शन से पता चलता है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget