एक्सप्लोरर

अब गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा दे रहा RSS, भागवत बोले- अलग तरह से पूजा करना नहीं होना चाहिए दुश्मनी का कारण

Samaveda In Urdu: मशहूर फिल्म निर्देशक इकबाल दुर्रानी (Iqbal Durrani) ने सामवेद का उर्दू में अनुवाद किया है. उनका मानना है कि यह किताब इश्क का तराना है जिसे हर किसी को पढ़ना चाहिए.

Mohan Bhagwat On Samaveda in urdu: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने दिल्ली के लाल किला परिसर में चारों वेदों में से एक 'सामवेद' का उर्दू अनुवाद लॉन्च किया. यह किसी वेद का अब तक का पहला उर्दू अनुवाद है. मशहूर फिल्म निर्देशक इकबाल दुर्रानी (Iqbal Durrani) ने इसे लेकर नई दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था. भागवत ने कहा कि लोगों के भगवान की पूजा करने के तरीके अलग हो सकते हैं लेकिन उनका इरादा एक ही है. हमें यह समझना चाहिए कि धर्म अलग-अलग रास्ते हैं जो लोग एक ही लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अपनाते हैं. 

भागवत ने कहा कुछ भूमि, कुछ पानी और कुछ अग्नि की पूजा करते हैं लेकिन सभी धर्म एक ही लक्ष्य या गंतव्य तक ले जाते हैं. इसे समुदायों के बीच दुश्मनी या संघर्ष का कारण नहीं बनाया जाना चाहिए. दरअसल, शुक्रवार (17 मार्च) को आरएसएस प्रमुख ने नई दिल्ली में पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता इकबाल दुर्रानी की तरफ से हिंदू धर्म के चार वेदों या धर्मग्रंथों में से एक सामवेद के पहले उर्दू अनुवाद के शुभारंभ पर टिप्पणी की. सामवेद को धर्म का आधारभूत ग्रन्थ माना जाता है. 

क्या बोले RSS प्रमुख

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में प्रतिष्ठित लाल किले में आयोजित किया गया था. इस दौरान भागवत ने कहा कि भले ही लोग कई तरफ से एक पहाड़ पर चढ़ें वे एक ही शिखर पर पहुंचेंगे. दुनिया इस समय हिंसा से भरी हुई है. भगवान की पूजा करने के लिए रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं मंशा या प्रेरणा वही रहती है. हमें पूजा के विभिन्न साधनों पर लड़ना नहीं चाहिए. 

सामवेद का उर्दू में अनुवाद 

दरअसल, मशहूर फिल्म निर्देशक इकबाल दुर्रानी (Iqbal Durrani) ने सामवेद का उर्दू में अनुवाद किया है. उनका मानना है कि यह पुस्तक इश्क का तराना है जिसे हर किसी को पढ़ना चाहिए. दुर्रानी ने कहा कि मुगल बादशाह शाहजहां के बेटे दारा शिकोह ने उपनिषदों का उर्दू में अनुवाद करने का काम शुरू किया था लेकिन उसकी कोशिश के सफल होने से पहले ही उसके भाई औरंगजेब ने उसकी हत्या कर दी थी. इस दिशा में काम 400 साल से रुका हुआ था. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगरानी में हिंदू धर्मग्रंथों का उर्दू में अनुवाद करने की नई कोशिश की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: 

Amit Shah: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अमित शाह का बड़ा ऐलान, कहा- नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार बनेंगे PM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
ट्रेड डील और गिरते शेयर मार्केट पर बवाल, विपक्ष ने संसद में निकाला मार्च, आरोप- ग्लोबल क्राइसिस नहीं भांप पाई सरकार
ट्रेड डील-गिरते शेयर मार्केट पर बवाल, विपक्ष का आरोप- ग्लोबल क्राइसिस नहीं भांप पाई सरकार
Parliament Session 2026 Live: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष का हंगामा
Live: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget