एक्सप्लोरर

'PoK भारत के घर का एक कमरा है, जिसे वापस लेना होगा', बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Mohan Bhagwat PoK Statement: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भारत के घर का एक कमरा है, जिस पर अजनबियों ने कब्जा कर लिया है.

Mohan Bhagwat PoK Statement: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत के घर का एक कमरा बताया है, जिस पर दूसरों ने कब्जा कर लिया है.

उन्होंने कहा कि वह कमरा भारत का हिस्सा है और उसे वापस लेना ही होगा. भागवत सतना में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहां उनके इस बयान पर लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं.

भागवत ने कही ये बात

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा,  'बहुत से सिंधी भाई यहां बैठे हैं, मैं बहुत खुश हूं. वे पाकिस्तान नहीं गए थे, वे अविभाजित भारत के थे. हालात ने हमें इस घर में भेज दिया, लेकिन वो घर और ये घर अलग नहीं हैं. पूरा भारत एक ही घर है, बस हमारे घर का एक कमरा किसी ने कब्जा लिया है. वहां मेरी मेज़, कुर्सी और कपड़े रखे थे. अब समय आएगा, जब हमें वो कमरा वापस लेना होगा.'

 

PoK में हुआ है विरोध

भागवत का यह बयान उस समय आया है जब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में लोगों ने पाकिस्तानी शासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पिछले कुछ दिनों से हजारों की संख्या में स्थानीय लोग अवामी एक्शन कमेटी (AAC) के बैनर तले सड़कों पर उतरकर आर्थिक राहत और राजनीतिक सुधारों की मांग कर रहे हैं.

तीन दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शनों में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा घायल हुए हैं. धीरकोट (बाग जिला) में चार प्रदर्शनकारियों को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने गोली मार दी. इसके अलावा मुअज्जफराबाद, दादयाल (मीरपुर) और चम्याती (कोहाला के पास) में भी हिंसा की खबरें सामने आई हैं. 

'भारत ने दुनिया को दिखाया अपना साहस और एकता'

इससे पहले गुरुवार को मोहन भागवत ने सुरक्षा क्षमता बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया था. उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया ने दिखाया कि भारत के सच्चे मित्र कौन हैं.

उन्होंने कहा,'यह एक परीक्षा थी कि वैश्विक मंच पर कौन हमारे साथ है और कितना साथ देता है. भारत की राजनीतिक नेतृत्व और सेना ने जिस दृढ़ता से जवाब दिया, उसने देश की एकता, नेतृत्व की निडरता और सेना के शौर्य को दुनिया के सामने साबित कर दिया.'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुनाव हारकर अब छात्रों की...', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'चुनाव हारकर अब छात्रों की...', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
आंध्र प्रदेश: जगन मोहन रेड्डी के दौरे पर हंगामा! महिला पुलिस अधिकारी को धमकी
आंध्र प्रदेश: जगन मोहन रेड्डी के दौरे पर हंगामा! महिला पुलिस अधिकारी को धमकी
संसद की जिम्मेदारी है कि...,पप्पू यादव के प्रदर्शन पर किरेन रिजिजू का तंज
संसद की जिम्मेदारी है कि...,पप्पू यादव के प्रदर्शन पर किरेन रिजिजू का तंज
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
Embed widget