एक्सप्लोरर

'एकजुट हो हिंदू समाज, तभी फल-फूल’ सकता है', केरल में बोले मोहन भागवत

केरल के पत्तनमथिट्ठा में बुधवार (5 फरवरी, 2025) को आयोजित हिंदू एकता सम्मेलन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शिरकत की. उन्होंने कहा, " हिंदू समाज तभी फल-फूल सकता है, जब वो एकजुट हो." 

केरल के पत्तनमथिट्ठा में बुधवार (5 फरवरी, 2025) को चेरुकोलपुझा हिंदू धार्मिक सम्मेलन की तरफ से आयोजित हिंदू एकता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, "एकजुट समाज फलता-फूलता है, जबकि खंडित समाज मुरझा जाता है. उन्होंने कहा, " हिंदू समाज तभी फल-फूल सकता है, जब वो एकजुट हो." 

आरएसएस प्रमुख ने सभी हिंदुओं को उनकी जाति, क्षेत्र या भाषा से परे एक मानने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, "हिंदू होना एक “स्वभाव” है, जिसमें लोग पढ़ाई-लिखाई का इस्तेमाल ज्ञान बढ़ाने के लिए, धन का इस्तेमाल दान के लिए और ताकत का इस्तेमाल कमजोरों की मदद करने के लिए करते हैं.


'हिंदू धर्म में जाति मायने नहीं रखती'

हिंदू एकता सम्मेलन में आरएसएस प्रमुख ने कहा, "हिंदू धर्म में कोई भी श्रेष्ठ या निम्न नहीं है, जाति कोई मायने नहीं रखती और छुआछूत के लिए कोई जगह नहीं है." उन्होंने सभी हिंदुओं से एक-दूसरे का सम्मान करने का आग्रह किया और कहा कि अगर “सभी हिंदू एकजुट हो जाएं, तो इससे दुनिया को फायदा होगा.”


हिंदुओं के एकजुट होने के तरीके

मोहन भागवत ने हिंदुओं के एकजुट होने के तरीके भी सुझाए, जिनमें “खुद को पहचानना”, सभी के साथ समान बर्ताव करना और पर्यावरण की रक्षा करना शामिल है. उन्होंने कहा, "पर्यावरण की रक्षा के लिए नीतिगत बदलावों में समय लगेगा, लेकिन लोग तीन छोटी-छोटी चीजें कर सकते हैं. पानी बचाएं, पेड़ लगाएं और प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करें".

आरएसएस प्रमुख ने सम्मेलन में परिवारों में संस्कारों के महत्व पर चर्चा का आह्वान किया. उन्होंने दावा किया कि इससे केरल में मादक पदार्थों की लत की समस्या से निपटने में मदद मिल सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget