एक्सप्लोरर

ई-टिकट की कालाबाजारी के जरिए आतंकी फंडिंग का शक, RPF ने किया पर्दाफाश

रेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स ने ई-टिकट की कालाबाजारी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है.एजेंसियों को इस कालाबाजारी रैकेट के पैसे से टेरर फंडिंग का शक है.यह गैंग हर महीने में 15 करोड़ की कमाई करता था, अब तक 27 गिरफ्तार किए गए.

नई दिल्ली: रेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स ने ई-टिकटिंग की कालाबाज़ारी का एक बड़ा गैंग पकड़ा है. इस गैंग में आपराधिक तरीक़े से पैसे कमाने के इतने हथकंडे अपनाए जाते थे कि जाँच एजेंसियाँ भी हैरान हैं. इस गैंग के तार दुबई, सिंगापुर होते हुए पाकिस्तान तक पहुंच रहे हैं जहां से टेरर फंडिंग का शक है.

ग़ुलाम मुस्तफ़ा से हुआ बड़ा खुलासा इस सम्बंध में केंद्रपाड़ा के ग़ुलाम मुस्तफ़ा नाम के शख़्स को गिरफ़्तार किया गया है. ग़ुलाम मुस्तफ़ा 10 दिन तक सुरक्षा एजेंसियों के पास था जिससे इसके गैंग से जुड़े अलग-अलग काम करने वाले लोगों के बारे में पता चला है. ये संगठित आपराधिक गैंग कितने तरह के काम करता है ये बात अब सामने आ रही है.

क्रिप्टो करेंसी में होता है कारोबार ग़ुलाम मुस्तफ़ा ऑर्गनाइज़ तरीक़े से सॉफ़्ट वेयर डेवेलप करता था और फिर उसे अपने गैंग से जुड़े ग्राहकों को बेंचता था. इसके तार यात्रियों को टिकट बेंचने वाले एजेंट्स तक फैले हुए हैं. इस नेटवर्क से आने वाले पैसे को अलग-अलग बैंक एकाउंट्स में जमा कराया जाता है. पैसा ज़्यादा इकट्ठा हो जाने के बाद उसे क्रिप्टो करेंसी के मार्फ़त भी इस्तेमाल में लाया जाता है.

सरग़ना दुबई का और सॉफ़्ट वेयर कम्पनी सिंगापुर की इस नेटवर्क का सरग़ना दुबई में रहता है और अभी पकड़ा नहीं गया है. इसके तार एक सॉफ़्ट वेयर कम्पनी से भी जुड़े हैं क्योंकि इस नेटवर्क से पैसा उस सॉफ़्ट वेयर कम्पनी को भी जा रहे हैं. मनी लॉंडरिंग के के मामले में सिंगापुर की पुलिस भी इस सॉफ़्ट वेयर कम्पनी की जाँच कर रही है.

गैंग के कोर ग्रुप में शामिल हैं 225 लोग आरपीएफ के ड़ीजी अरुण कुमार ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि इस गैंग में सवा दो सौ लोग शामिल हैं. गैंग के सेकेंड लेयर में 18 लोग शामिल हैं . इस गैंग के 28 लोगों को आरपीएफ ने गिरफ़्तार किया है.

ग़ुलाम मुस्तफ़ा के लैप टॉप से हो रहे हैं खुलासे ग़ुलाम मुस्तफ़ा ने 2015 से टिकट दलाली का काम शुरू किया था. पहले उसने एक स्वतंत्र दलाल की तरह काम करना शुरू किया था. बाद में गैंग का हिस्सा हो गया. उसके लैप टॉप में बहुत सी चीज़ें कोड वर्ड में हैं जिससे धीरे धीरे नई बातें सामने आ रही हैं. इस गैंग में ऐसे लोग भी हैं जिनके पास फ़र्ज़ी आधार कार्ड और फ़र्ज़ी पैन कार्ड निकालने का सॉफ़्ट वेयर है.

गुरु जी है टेक्नोलॉजी मास्टर माइंड ये पूरा गैंग टेक्नोलोजी के दुरुपयोग से ही पैसे काम रहा है. इस गैंग की टेक्नोलोजी का मास्टर माइंड गुरु जी नाम का एक शख़्स है. पिछले डेढ़ महीने में 17 लाख रूपए ग़ुलाम मुस्तफ़ा के एकाउंट से गुरु जी के एकाउंट में गया है. टेरर फ़ंडिंग का है अंदेशा इस गैंग के कनेक्शन तहरिक-ए-पाकिस्तान से भी हैं. दुबई, पाकिस्तान, बंगलादेश और यूगोस्लाविया के कुछ गैंग से भी इसका जुड़ाव है. पाकिस्तान के बहुत सारे नम्बर ग़ुलाम मुस्तफ़ा के लैपटॉप से भी पाए गए हैं. ये गैंग हर महीने 15 करोड़ की कमाई कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget