एक्सप्लोरर

Rozgar Mela 2023: 'फोन बैंकिंग घोटाला पिछली सरकार के सबसे बड़े घोटालों में से एक', गांधी परिवार पर PM मोदी का अटैक

PM Modi in Rozgar Mela: अलग अलग विभागों और संगठनों में भर्ती हुए युवाओं को पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र बांटे हैं. 

Rozgar Mela: देशभर में 44 जगहों पर शनिवार (22 जुलाई) को रोजगार मेले का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े हैं. इस दौरान, उन्होंने 70 हजार से अधिक युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपॉइनमेंट लेटर बांटे. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पीएम मोदी लगातार जनता को सैगात दे रहे हैं. इसी क्रम में अलग अलग विभागों और संगठनों में भर्ती हुए युवाओं को पीएम मोदी ने ऑनलाइन नियुक्ति पत्र बांटे हैं.

इस दौरान, प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन है. युवाओं को सरकारी नौकरी में आना बहुत बडा अवसर है. आपको देश का नाम रोशन करके दिखाना है." उन्होंने यह भी कहा कि भारत 9 सालों में 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है."

पीएम बोले, आज का दिन ऐतिहासिक
पीएम ने कहा, "जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं उनके लिए यह यादगार दिन है लेकिन साथ-साथ देश के लिए भी यह बहुत ऐतिहासिक दिवस है. 1947 में आज के ही दिन (22 जुलाई) तिरंगे को संविधान सभा द्वारा वर्तमान स्वरूप में स्वीकार किया गया था." उन्होंने आगे कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में जब देश विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है, आपका सरकारी नौकरी में आना बहुत बड़ा अवसर है. ये युवाओं की मेहनत का परिणाम है और नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी युवाओं को बधाई.

गांधी परिवार पर भी बोला हमला
पीएम मोदी ने नाम लिए बगैर गांधी परिवार पर भी हमला बोला और कहा कि एक समय देश में फोन बैंकिग घोटाला होता था, पहले की सरकार में बैंक से लोन एक परिवार के लोग दिलवाते थे. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने बैंकों को नुकसान पहुंचाया और हमने बैंक लूटने वालों की संपत्ति जब्त की.

पीएम बोले, फोन बैंकिंग पिछली सरकार के सबसे बड़े घोटालों में से एक
उन्होंने कहा, "9 साल पहले फोन बैंकिंग मेरे और आपके जैसे सामान्य नागिरकों के लिए नहीं थी. उस समय एक खास परिवार के करीबी, कुछ ताकतवर नेता बैंक को फोन कर अपने चहेतों को हजारों करोड़ रुपए का लोन दिलवाया करते थे. ये लोन कभी चुकाया नहीं जाता था...ये फोन बैंकिंग घोटाला पिछली सरकार के सबसे बड़े घोटालों में से एक था."

पीएम  ने आगे कहा कि अर्थव्यवस्था के विस्तार में हमारे बैंकिंग सेक्टर की भी अहम भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि आज भारत उन देशों में से एक है, जहां का बैंकिंग सेक्टर सबसे मजबूत माना जाता है, लेकिन 9 साल पहले ऐसी स्थिति नहीं थी. उन्होंने आगे कहा कि जब सत्ता का स्वार्थ राष्ट्रहित पर हावी होता है तब कैसी बर्बादी होती है, देश में कई उदाहरण हैं. हमारे बैंकिंग सेक्टर ने तो पिछली सरकार के दौरान इस बर्बादी को महसूस किया है.

यह भी पढ़ें:
Seema Haider Pakistan: सीमा और सचिन की तबियत बिगड़ी, परिवार ने बताया बात भी नहीं कर पा रही, क्या हो गई अनहोनी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DGP और ED के लेटर को लेकर पंजाब में सियासी संग्राम, चीमा ने SAD को बताया BJP प्रवक्ता
DGP और ED के लेटर को लेकर पंजाब में सियासी संग्राम, चीमा ने SAD को बताया BJP प्रवक्ता
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
Parliament Monsoon Session LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget