एक्सप्लोरर

CBI का बड़ा खुलासा: 800 करोड़ नहीं, 3695 करोड़ रुपये का है रोटोमैक का घोटाला

रोटोमैक पेन कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी ने सात अलग-अलग बैंकों से लोन लिया और न मूलधन चुकाया और न ही ब्याज़ चुकाया. सीबीआई ने विक्रम कोठारी के तीन ठिकानों पर छापेमारी की है और माना जा रहा है कि सीबीआई विक्रम कोठारी को गिरफ्तार कर सकती है.

नई दिल्ली: एक के बाद एक बैंकों से बड़े-बड़े घोटालों का पर्दाफाश हो रहा है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे घाटाले की रकम बढ़ती जा रही है. 800 करोड़ से शुरू हुआ रोटोमैक का घोटाला अब बढ़कर 3 हजार 695 करोड़ तक पहुंच गया है. रोटोमैक पेन कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी ने सात अलग-अलग बैंकों से लोन लिया और न मूलधन चुकाया और न ही ब्याज़ चुकाया. इसमें बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज़ बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक और ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स शामिल हैं.

सीबीआई ने विक्रम कोठारी के तीन ठिकानों पर छापेमारी की है और माना जा रहा है कि सीबीआई विक्रम कोठारी को गिरफ्तार कर सकती है. फिलहाल विक्रम कोठारी, उनकी पत्नी और उनके बेटे से कानपुर में सीबीआई पूछताछ कर रही है. उनकी पूछताछ से ही ये खुसाला हुआ कि ये घोटाला 800 करोड़ का नहीं, बल्कि 3695 करोड़ का है. कोठारी कानपुर स्थित रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं. सीबीआई ने अनेक फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं और इससे ये पता चलता है कि घपला बीते काफी दिनों से चल रहा था.

क्या है मामला

कानपुर में कोठारी के माल रोड स्थित ऑफिस पर बीते सप्ताह ताला लगा मिला था. बैंक ऑफ बड़ौदा से मिली शिकायत के बाद सीबीआई कानपुर में उनके तीन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, "कानपुर में कोठारी, उनकी पत्नी और बेटे से पूछताछ की गई."

अधिकारी ने बताया कि कोठारी के खिलाफ रविवार रात मामला भी दर्ज कर लिया गया है. कोठारी ने इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 800 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था.

कौन है विक्रम कोठारी

विक्रम कोठारी का नाता पान पराग से भी रहा है. मनसुख भाई कोठारी के निधन के बाद उनके दो बेटे दीपक कोठारी और विक्रम कोठारी ने बिजनेस को बांट लिया था. विक्रम के पास पेन बनाने वाली कंपनी रोटोमैक आई. सलमान खान कंपनी के ब्रांड एंबेसेडर बने. कंपनी का एक दौर ऐसा था कि हर दूसरे तीसरे शख्स के हाथ में रोटेमैक पेन नजर आता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget