एक्सप्लोरर

दूसरे दिन रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ जारी, ED के दफ्तर आने से पहले सोशल मीडिया पर कही ये बात

Haryana land deal case: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा को ईडी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए बुलाया है.

Haryana Land Deal Case: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा को ईडी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए बुलाया है. यह पूछताछ हरियाणा के शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़ी है. इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी भी ईडी के ऑफिस पहुंची.

इससे पहले वाड्रा ने एक फेसबुक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "मेरे जन्मदिन के हफ्ते में मैंने जो समाजसेवा की योजनाएं बनाई थीं, उन्हें कुछ समय के लिए रोकना पड़ा है. मैंने बुजुर्गों को खाना खिलाने और बच्चों को गिफ्ट देने का प्लान बनाया था, जो मैं तब तक करता रहूंगा जब तक सरकार मुझे अच्छे काम करने से या अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अन्याय के बारे में बोलने से नहीं रोकती."

'आखिर में जीत सच की ही होगी'

रॉबर्ट वाड्रा ने आगे कहा, "अगर मैं राजनीति में आने की बात करता हूं, तो भी मुझे परेशान किया जाता है. लेकिन मैं लोगों की जरूरतें पूरी करता रहूंगा. मुझे कोई नहीं रोक सकता. मैं हर तरह के दबाव के लिए तैयार हूं. मैं सच में विश्वास करता हूं और मुझे भरोसा है कि आखिर में जीत सच की ही होगी."

6 घंटे हुई थी पूछताछ 

ईडी ने मंगलवार (15 अप्रैल) को रॉबर्ट वाड्रा से करीब छह घंटे तक पूछताछ की थी. इस दौरान मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया. वाड्रा ने कहा था कि जब भी वो अल्पसंख्यकों की आवाज उठाते हैं, तो उन्हें टारगेट किया जाता है. उन्होंने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया और कहा कि जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि वो पहले भी जांच में पूरा सहयोग करते रहे हैं.

वाड्रा ने कहा, "जब मैं लोगों के हित में बोलता हूं तो मुझे चुप कराने की कोशिश की जाती है. जैसे संसद में राहुल गांधी की आवाज दबाई जाती है, वैसे ही मेरी भी. जब मैं लोगों की परेशानियों की बात करता हूं, तो मुझे दबाया जाता है."

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है, तो उन्होंने कहा, "मैं हर चीज के लिए तैयार हूं.  मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर वाड्रा ने कहा, "बीते 20 साल से ये लोग कुछ भी साबित नहीं कर पाए हैं. अगर मनी लॉन्ड्रिंग हुई है तो सबूत दिखाओ. ये सब राजनीति से प्रेरित है और सरकार जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है."

जानें क्या है पूरा मामला 

यह मामला साल 2008 का है, जब हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा थे. उस वक्त हरियाणा सरकार ने रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी को 2.70 एकड़ जमीन को कमर्शियल कॉलोनी (व्यवसायिक कॉलोनी) बनाने की मंजूरी दी थी और इसके लिए लाइसेंस भी दिया गया था. आरोप है कि कॉलोनी बनाने की बजाय वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने ये जमीन साल 2012 में डीएलएफ यूनिवर्सल लिमिटेड नाम की कंपनी को 58 करोड़ रुपये में बेच दी.

कहा जा रहा है कि रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी को ये जमीन सरकार से बहुत सस्ते दाम पर मिली थी, और फिर ऊंचे दाम में बेचकर कंपनी ने करोड़ों का फायदा कमाया. इसी वजह से अब इस सौदे की जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget