एक्सप्लोरर

रॉबर्ट वाड्रा की कंपनियों से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ED का छापा, वकील ने कहा-बदले की राजनीति

रॉबर्ट वाड्रा की कंपनियों से जुड़े तीन लोगों के ठिकानों पर ईडी ने छापे मारे हैं. इन छापों को लेकर वाड्रा के वकील ने कहा है कि अधिकारियों ने कोई तलाशी वारंट नहीं दिखाया.

दिल्ली: रॉबर्ट वाड्रा की कंपनियों से जुड़े तीन लोगों के ठिकानों पर ईडी ने शुक्रवार को छापा मारा. इन छापों को लेकर वाड्रा के वकील ने कहा है कि अधिकारियों ने कोई तलाशी वारंट नहीं दिखाया. वाड्रा के वकील कहा,''कानून और संविधान का अपमान करते हुए मेरे क्लाइंट के सहयोगियों के परिसर पर आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आ गया. इस भयानक एजेंडा के चलते जयपुर और दिल्ली के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने सुखदेव विहार, नई दिल्ली में कार्यालय और नोएडा में सहयोगी के निवास पर छापा मारा.''

वाड्रा के वकील ने आगे कहा,''इम छापों के लिए वकील को परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई थी. अधिक चौंकाने वाला यह है कि सरकार / ईडी ने हमारे नियम पूर्वक अनुरोध किए जाने के बावजूद कर्मचारियों के कार्यालय खोलने की भी प्रतीक्षा नहीं की थी. उन्होंने अवैध रूप से दरवाजे और ताले तोड़ दिए और कार्यालय में घुस गए.''

वाड्रा के वकील ने कहा,''आज दुर्भावना और बदला लेने की राजनीति अपने निम्नतम स्तर पर पहुंच चुकी है. इन 5 सालों में मौजूदा सत्ताधारियों ने मेरे क्लाइंट रॉबर्ट वाड्रा के ऊपर जुल्म करने वाली पुस्तक में मौजूद छल कपट के हर तरीके का उपयोग किया है. सरकार ने ईडी, सीबीआई और आयकर समेत अपनी सभी एजेंसियों को पूरी तरह से छोड़ दिया. सरकार ने इन एजेंसियों के जरिये रॉबर्ट वाड्रा के परिवार के सदस्यों को पीड़ित करने और उपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की हर मुमकिन कोशिश की. ''

बता दें कि ईडी ने रक्षा सौदों के जांच के संबंध में शुक्रवार को रॉबर्ट वाड्रा की कंपनियों से जुड़े तीन लोगों के ठिकानों पर छानबीन की कार्रवाई की. छापेमारी की यह कार्रवाई दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों और बेंगलुरू में की गयी. यह कार्रवाई विदेश में जमा की गयी संपत्तियों से भी जुड़ी है. वाड्रा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वर्दी से नागरिक जीवन में...', CDS पद से रिटायर हुए जनरल चौहान, अबतक मिल चुके हैं ये सम्मान
'यह वर्दी से नागरिक जीवन में...', CDS पद से रिटायर हुए जनरल चौहान, अबतक मिल चुके हैं ये सम्मान
कर्नाटक की डीके शिवकुमार कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री? सामने आई संभावित मंत्रियों की लिस्ट
कर्नाटक की डीके शिवकुमार कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री? सामने आई संभावित मंत्रियों की लिस्ट
'उकसावे पर भारत क्या कर सकता है, इंडियन आर्मी ने बता दिया', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी
'उकसावे पर भारत क्या कर सकता है, इंडियन आर्मी ने बता दिया', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले आर्मी चीफ
'मुसलमान नमाज पढ़ना नहीं छोड़ेंगे, चाहे कुछ भी...', सड़कों पर नमाज को लेकर ओवैसी की दो टूक
'मुसलमान नमाज पढ़ना नहीं छोड़ेंगे, चाहे कुछ भी...', सड़कों पर नमाज को लेकर ओवैसी की दो टूक

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मौत के बाद भड़के हिंदू संगठन! | Congress| CM Yogi | Khora | Breaking
Ghaziabad Surya Case: सूर्या हत्याकांड का खौफनाक वीडियो आया सामने! | Khora | Breaking
Ghaziabad Surya Case: युवक की मौत का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने | Khora Murder | Breaking News
CNG Price Hike: आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका! सीएनजी की कीमतों में अचानक हुआ भारी उछाल! | Mumbai
Karnataka CM : CLP मीटिंग से ठीक पहले DK Shivakumar के हाथ से फिसली बाजी? | Siddaramaiah | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुसलमान नमाज पढ़ना नहीं छोड़ेंगे, चाहे कुछ भी...', सड़कों पर नमाज को लेकर ओवैसी की दो टूक
'मुसलमान नमाज पढ़ना नहीं छोड़ेंगे, चाहे कुछ भी...', सड़कों पर नमाज को लेकर ओवैसी की दो टूक
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
Ebola Virus Outbreak: कितना खतरनाक है इबोला का नया स्ट्रेन, अब तक मिले 900 से ज्यादा संक्रमित; 223 की हुई मौत
कितना खतरनाक है इबोला का नया स्ट्रेन, अब तक मिले 900 से ज्यादा संक्रमित; 223 की हुई मौत
Embed widget