एक्सप्लोरर

नीरव मोदी और माल्या से ध्यान भटकाने के लिए वाड्रा पर आरोप लगाया गया: कांग्रेस

बीजेपी द्वारा रॉबर्ट वाड्रा के जरिए राहुल गांधी पर हमला किए जाने के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि नीरव मोदी, ललित मोदी, विजय माल्या और मेहुल चोकसी के मामलों से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार वाड्रा पर आरोप लगा रही है.

नई दिल्ली: बीजेपी द्वारा रॉबर्ट वाड्रा के जरिए राहुल गांधी पर हमला किए जाने के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि नीरव मोदी, ललित मोदी, विजय माल्या और मेहुल चोकसी के मामलों से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार वाड्रा पर आरोप लगा रही है. पार्टी ने यह भी दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने आयकर विभाग पर दबाव बनाया जिसका नतीजा है कि वाड्रा को आयकर विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है.

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘ये आरोप ‘4एम’ को लेकर उठ रहे सवाल से बचने के लिए लगाए जा रहे हैं. ये ‘4एम’हैं- नीरव मोदी, ललित मोदी, माल्या और प्रधानमंत्री के मेहुल भाई.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ स्काई लाइट हॉस्पिटलिटी प्राइवेट लिमिटेड (वाड्रा की कंपनी) ने 28 जनवरी, 2008 को 3.53 एकड़ जमीन खरीदी थी. 18 सितंबर 2012 में स्काई लाइट ने यह जमीन 58 करोड़ में बेच दी और उसी साल कंपनी ने 8.52 करोड़ रुपये का पूंजीगत लाभ घोषित करते हुए टैक्स रिर्टन फाइल किया. आयकर विभाग ने आयकर रिटर्न को स्वीकार किया.’’

प्रियंका ने आरोप लगाया, ‘‘बीजेपी ने आयकर अधिकारियों पर दबाव बनाकर आयकर विभाग से आयकर रिटर्न के मामले को पूर्व प्रभाव खोलने के लिए दबाव बनाया. अब आयकर विभाग कह रहा है कि जमीन की बिक्री को ‘कारोबारी आय’ के तौर पर माना जाएगा.’’उन्होंने दावा किया कि यह सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और इस मामले में भी यही किया है.

बता दें कि इस मामले को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने सवाल किया था कि राहुल गांधी इस मामले पर चुप क्यों हैं. रॉबर्ट वड्रा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के दामाद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget