एक्सप्लोरर

बीकानेर जमीन घोटाला: रॉबर्ट वाड्रा से आज फिर होगी पूछताछ, कल 8 घंटे हुआ सवालों से सामना

ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा को आज सुबह साढ़े 10 बजे फिर पूछताछ के लिए बुलाया है. इससे पहले ईडी वाड्रा से लंदन में उनकी कथित संपत्ति को लेकर 3 दिन में कुल 24 घंटे पूछताछ कर चुका है, वाड्रा ईडी के आरोपों से इंकार कर चुके हैं.

जयपुर: बीकानेर जमीन घोटाला मामले में ईडी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से जयपुर में पूछताछ कर रही है. प्रियंका गांधी मंगलवार को वाड्रा को ईडी दफ्तर तक छोड़ने भी पहुंचीं थीं. कल वाड्रा से इस मामले में करीब 8 घंटे पूछताछ हुई. ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा को आज सुबह साढ़े 10 बजे फिर पूछताछ के लिए बुलाया है. रॉबर्ट वाड्रा से लंदन की कथित प्रॉपर्टी के बारे में भी दिल्ली में तीन दिन पूछताछ हो चुकी है

कल पूछताछ में उनकी मां मॉरीन वाड्रा से भी सवाल पूछे गए. सूत्रों के मुताबिक मॉरीन ने कहा, ''मुझे कंपनी के बारे में ज्यादा नहीं पता, मैं कंपनी के नियमित काम काज में दखल नहीं देती थी लिहाजा मुझे इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं पता.''

वाड्रा के वकील ने पूछताछ के बाद कहा, ''पूछताछ लगभग नौ घंटे चली. उन्होंने ईडी अधिकारियों के सवालों के जवाब दिए. वे कल सुबह साढे दस बजे एक बार फिर यहां ईडी के कार्यालय में उपस्थित होंगे.'' वकील ने बताया कि वाड्रा की मां मौरीन का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, उनका इलाज चल रहा है इसलिए उन्हें बुधवार को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है. हालांकि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है.

सूत्रों के मुताबिक वाड्रा से पूछे गए ये सवाल - स्काईलाइट कंपनी के खाते किस किस बैंक में हैं ? - स्काईलाइट के पास कुल कितनी और कहां-कहां जमीनें हैं - क्या इस बारे में जानकारी थी कि बीकानेर कोलायत की जमीन सरकारी है ? - जमीन खरीदने के लिए फंड कहां से आया

बीकानेर के जमीन विवाद कैसे फंसे वाड्रा? सरकारी जमीन फर्जी तरीके से जोराराम के नाम पर रिकॉर्ड में दर्ज किया गया. जोराराम की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी रणजीत सिंह के नाम हुई. रणजीत सिंह ने जमीन सतीश गोयल को रजिस्ट्री के जरिए बेची. सतीश गोयल ने जमीन वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट को बेची.

स्काईलाइट ने जमीन एलीजिनी फिनलीज प्राइवेट लिमिटेड को बेची. 69 हेक्टेयर जमीन जांच के बाद वापस सरकार के पास चली गई. वाड्रा की कंपनी ने जमीन 79 लाख में खरीदकर 5.50 करोड़ में बेची. अब तक इस मामले में 6 से ज्यादा लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.

कैसे हुआ बीकानेर का जमीन घोटाला? बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में जमीन सरकार ने ली. बदले में मालिकों को दूसरी जमीन अलॉट, 2008 में फर्जीवाड़ा शुरू हुआ. फर्जी दस्तावेजों से काल्पनिक आदमी के नाम जमीन दर्ज कराई गई. 2014 में जमीन वापस सरकार के जाने पर फर्जीवाड़ा खत्म हो गया. राजस्थान पुलिस ने राबर्ट वाड्रा की कंपनी को आरोपी नहीं बनाया है, अभी उन लोगों की गिरफ्तारी हुई है जिन्होंने फर्जी दस्तावेज बनाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget