एक्सप्लोरर

Road Accident in Jammu-Kashmir: जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर भीषण हादसा, खाई में जा गिरी यात्रियों को ले जा रही कैब, 10 की मौत

Accident in Jammu-Kashmir: हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और क्विक रिस्पांस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है. बारिश की वजह से रेस्क्यू में परेशानी हो रही है.

Jammu Srinagar National Highway: जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार (29 मार्च) को भीषण सड़क हादसा हुआ. रामबन के पास जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर एक कैब खाई में गिर गई, जिसकी वजह से इसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैब सवारियों को लेकर जम्मू से श्रीनगर जा रही थी, तभी ये हादसे का शिकार होकर खाई में जा गिरी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है.

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर हुआ ये हादसा रामबन इलाके के बैटरी चश्मा के पास हुआ. यात्रियों को लेकर जा रही कैब गहरी खाई में गिर गई. वहीं, जैसे ही स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी मिली, वैसे ही पुलिस, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) और रामबन से सिविल क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तुरंत मौके पर पहुंची. टीम ने तुरंत खाई में उतरकर बचाव अभियान शुरू कर दिया और लोगों के शवों को बाहर निकाला. 

बारिश और अंधेरा बना रेस्क्यू ऑपरेशन की चुनौती

रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत सुबह-सुबह ही हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, अभी तक 10 लोगों के शव बरामद हुए हैं. हालांकि, इस इलाके में मौजूद गहरी खाइयों, अंधेरे और लगातार हो रही बारिश की वजह रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बनता जा रहा है. बीच में कुछ देर के लिए राहत-बचाव अभियान रोके जाने की भी जानकारी सामने आई. रेस्क्यू ऑपरेशन में सबसे ज्यादा मुसीबत बारिश बनी है, जिसकी वजह से बचाव कर्मियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. 

300 मीटर खाई में गिरी वैन

पुलिस के मुताबिक, ये हादसा शुक्रवार तड़के हुआ है, क्योंकि उन्हें लगभग 1.15 बजे हादसे की जानकारी दी गई थी. पुलिस ने बताया कि तवेरा कार वाली कैब यात्रियों को लेकर कश्मीर जा रही थी, लेकिन तभी रास्ते में उसके साथ अनहोनी हो गई. जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर कैब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. अभी तक बाहर निकाले गए शवों को अस्पताल ट्रांसफर कर दिया गया है और परिजनों को सूचित करने की तैयारी की जा रही है. 

जितेंद्र सिंह ने हादसे पर जताया दुख

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रामबन में हुए हादसे को लेकर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि दुखद सड़क दुर्घटनाको लेकर डीसी रामबन बशीर-उल-हक से बात की है. पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी मौके पर पहुंच गई है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मैं लगातार संपर्क में हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. 

यह भी पढ़ें: Road Accident: कानपुर में बस ने साइकिल से जा रहे छात्रों को कुचला, हादस में 3 की मौत, ड्राइवर मौके से फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget