एक्सप्लोरर

CBI Raids On RJD Leaders: सीबीआई छापेमारी से BJP पर भड़के सुनील सिंह, बोले- किस बात की खुन्नस निकाल रहे हो?

CBI Raids in Bihar: बिहार में आज नई महागठबंधन सरकार का फ्लोर टेस्ट है, इस बीच आरजेडी के तीन नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई ने छापा मारा है.

CBI Raid against RJD MLC Sunil Singh: आरजेडी (RJD) एमएलसी और लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के करीबी सुनील सिंह (Sunil Singh) के घर पर आज सीबीआई (CBI) ने छापा मारा है. आरजेडी के तीन और बड़े नेताओं- अशफाक करीम (Ashfaq Kareem), फैयाज अहमद (Fayaz Ahmed) और आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुबोध रॉय (Subodh Roy) के ठिकानों पर भी सीबीआई की रेड चल रही है. 

सीबीआई छापेमारी पर सुनील सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इसके लिए बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. सुनील सिंह ने कहा, ''ईडी-सीबीआई का दफ्तर बीजेपी की स्क्रिप्ट से चलता है. बीजेपी को किस बात की खुन्नस है, आप कौन सी राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे हैं, इस बदले को बिहार अपने हिसाब से लेगा, डराने के लिए आज का दिन चुना गया, बिहार आपको छापों की अच्छी नसीहत देगा.''

आरजेडी नेता मनोज झा ने ऐसे बोला बीजेपी पर हमला

आरजेडी नेता मनोज झा ने भी सीबीआई छापेमारी को लेकर हमला बोला है. मनोज झा ने कहा, '' इसे एजेंसियों की छापेमारी न कहिए, इसे इसे बीजेपी के संगठनों की छापेमारी कहिए. हमारे नेता तेजस्वी यादव ने सरकार बनने के बाद ही कहा कि आइए हमारे घर में दफ्तर खोल लीजिए. हम दिल्ली, महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक वही कहानी देख रहे हैं. एक बार समझ लीजिए कि जिस तरह इन एजेंसियों का दुरुपयोग बीजेपी ने किया है, जब यह सत्ता से बाहर होंगे तो इनकी जद में यह भी आएंगे क्योंकि इनका चरित्र खराब हो गया है. दिल्ली में बैठे लोग राजनीतिक लोग नहीं हैं, आपराधिक माइंड के लोग हैं.''

लालू के बेटी ने किया ट्वीट

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी ने भी कड़े लहजे में ट्विटर के माध्यम से सीबीआई छापेमारी को लेकर हमला बोला है.

सुनील के घर छापे पर बीजेपी का आया रिएक्शन

सुनील सिंह के घर पर सीबीआई छापे को लेकर बीजेपी की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी नेता रामेश्वर चौरसिया के मुताबिक, जब कहीं कुछ मिलता है तभी सीबीआई जाती है. रामेश्वर चौरसिया ने कहा, ''हमारी सरकार जब चल रही थी तब भी सबको नोटिस भेजा गया था. भोला यादव को गिरफ्तार किया गया था. जब कहीं कुछ मिलता है तभी सीबीआई जाती है. एक चीज तो प्रत्यक्ष दिख रही है कि दिल्ली में सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने कहा कि अगली बारी मनीष सिसोदिया की है क्योंकि उनको मालूम था कि उनके बाद करप्शन यह कर रहे हैं. अब जब कार्रवाई हो रही है तो हो हंगामा कर रहे हैं. सीबीआई अपने हिसाब से काम करती है. बिहार में जो मंत्रीमंडल बना है उसमें आधे लोगों पर अलग-अलग घोटालों के आरोप हैं. किसी पर चावल घोटाले का आरोप है तो कोई बालू माफिया है. सुनील सिंह का विश्वास से कोई लेना देना नहीं है. यह तो एमएलसी हैं, इन्हें तो आज वोट भी नहीं देना है.''

बता दें कि आज ही बिहार में महागंठबंधन सरकार का फ्लोर टेस्ट है. नीतीश कुमार सरकार के पास 164 विधायक हैं, सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़ा 122 का है.

ये भी पढ़ें

Bihar: 'कुछ नहीं मिला तो मानहानि का करूंगी केस दर्ज,' CBI Raid पर भड़कीं RJD नेता सुनील सिंह की पत्नी

Bihar Floor Test Live Updates: महागठबंधन सरकार के शक्ति परीक्षण से पहले CBI की एंट्री , RJD के दो सांसद, दो MLC के ठिकानों पर छापे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
Xप्लेन: 'पैसे खत्म हो गए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?
'पैसे खत्म हुए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget