एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचाकर लौटे रिषभ पंत ने धोनी से तुलना पर कही ये बड़ी बात

सिडनी में ड्रा टेस्ट मैच में 97 रन बनाने वाले पंत अभी इस जीत का आनंद लेना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ''हमने ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला में जिस तरह से खेल दिखाया उससे पूरी टीम बहुत खुश है.''भारत ने एडीलेड में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट होने के बाद शानदार वापसी की और चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीतकर बोर्डर-गावस्कर ट्राफी अपने पास बरकरार रखी.

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी से तुलना से खुश हैं लेकिन उन्होंने गुरुवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में अहम भूमिका निभाने के बाद वह खेल में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं. पंत की अक्सर दो बार के विश्व विजेता कप्तान धोनी से तुलना की जाती रही है. धोनी ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. ब्रिसबेन में चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में नाबाद 89 रन की मैच विजेता पारी खेलने वाले पंत ने ऑस्ट्रेलिया से यहां पहुंचने के बाद पत्रकारों से कहा, ''जब आपकी तुलना धोनी जैसे खिलाड़ी से की जाती है तो बहुत अच्छा लगता है और आप मेरी तुलना उनसे करते हैं.'' उन्होंने कहा, ''यह शानदार है लेकिन मैं नहीं चाहता कि मेरी किसी से तुलना की जाए. मैं भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाना चाहता हूं क्योंकि किसी युवा खिलाड़ी की किसी दिग्गज से तुलना करना सही नहीं है. '' सिडनी में ड्रा टेस्ट मैच में 97 रन बनाने वाले पंत अभी इस जीत का आनंद लेना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ''हमने ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला में जिस तरह से खेल दिखाया उससे पूरी टीम बहुत खुश है. '' भारत ने एडीलेड में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट होने के बाद शानदार वापसी की और चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीतकर बोर्डर-गावस्कर ट्राफी अपने पास बरकरार रखी.

पंत ने ऑस्ट्रिलया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने को बताया जीवन का सबसे बड़ा पल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा के मैदान पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर भारत को सीरीज जीताने वाले ऋषभ पंत ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, "मैं खुश हूं कि टीम ने दोबारा ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया." उन्होंने आगे कहा, "जिस तरह से हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल दिखाया उससे पूरी टीम खुश है और हम आगे के मैचों में भी अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देंगे." अंतिम और निर्णायक मुकाबले में भारत को जीत दिलाने में अहम योगदान देने वाले ऋषभ पंत की हर तरफ प्रशंसा हो रही है. कोच रवि शास्त्री ने भी उनकी जमकर तारीफ की. कोच ने कहा, "वह कमाल का खिलाड़ी है. एक समय हमें लगा था कि हम केवल ड्रॉ पर फ़ोकस करें लेकिन उसकी शानदार बल्लेबाजी ने मैच का रुख मोड़ दिया. इस आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है."

ये भी पढ़ें IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने जारी किए अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के नाम, यहां देखें पूरी लिस्ट IPL 2021: KXIP ने ग्लेन मैक्सवेल को किया रिलीज, राहुल और गेल समेत इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
दिल्ली में होगी मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
दिल्ली में मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget