एक्सप्लोरर

पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच नाराजगी और बढ़ी, कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे सिद्धू

लोकसभा चुनाव के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच नाराजगी तब खुलकर सामने आ गई थी, जब सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को चंडीगढ़ से टिकट नहीं दिया गया था.

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है. आज सीएम अमरिंदर सिंह ने कैबिनेट की बैठक बुलाई. इस बैठक में सिद्धू नहीं पहुंचे, जबकि वे चंडीगढ़ में ही हैं. दरअसल, पिछले दिनों दोनों नेताओं के बीच खूब बयानबाजी हुई है. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इशारों-इशारों में सिद्धू को नॉन परफॉर्मर करार दिया था. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि सिद्धू का मंत्रालय बदला जा सकता है.

सिद्धू भी संकेत दे चुके हैं कि सीएम ने अगर मंत्रालय बदला तो फिर अगला कदम वो उठाएंगे और वे कैबिनेट रैंक छोड़ देंगे. सिद्धू ने पिछले दिनों कहा था कि कैबिनेट को लेकर जो फैसला लेना है लें लेकिन मैं अपने विभाग का रिपोर्ट जारी करूंगा. अमरिंदर सिंह और सिद्धू का झगड़ा कांग्रेस आलाकमान तक पहुंच चुका है. लेकिन अभी तक कोई सुलह का रास्ता नहीं निकला है.

बीजेपी से कांग्रेस में आए सिद्धू पर कैप्टन अमरिंदर सिंह यहां तक आरोप लगा चुके हैं कि सिद्धू उन्हें हटाकर खुद सीएम बनना चाहते हैं. अमरिंदर सिंह ने 19 मई को कहा था, ''मैं उन्हें (नवजोत सिंह सिद्धू) बचपन से जानता हूं. मेरा उनके नजरिये को लेकर कोई फर्क नहीं है. शायद मुझे हटाकर वो मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं. ये उनका मामला है. लेकिन चुनाव से ठीक एक दिन पहले जो बयान दिया उसका असर पार्टी पर पड़ेगा, न की मुझपर. केंद्रीय नेतृत्व ने इसपर संज्ञान लिया है. पार्टी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करती है.''

नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ कांग्रेस आलाकमान से करुंगा बात: कैप्टन अमरिंदर

इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कहा था कि कैप्टन साहब की वजह से मेरा टिकट काट दिया गया. उन्होंने कहा, ''कैप्टन साहब और आशा कुमारी को लगता है कि मैडम सिद्धू सांसद टिकट के लायक नहीं हैं. दशहरा पर जो ट्रेन हादसा हुआ था, उसे आधार बनाकर मेरा टिकट काटा गया.''

नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान दौरे और इस दौरान पाकिस्तानी सेना प्रमुख को गले लगाने को लेकर भी काफी विवाद हुआ था. तब अमरिंदर सिंह ने कहा था कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह पहुंचे अभिजीत दीपके, CJP चीफ किससे बोले- 'आई एम सॉरी...'
LIVE: जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह पहुंचे अभिजीत दीपके, CJP चीफ किससे बोले- 'आई एम सॉरी...'
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget