एक्सप्लोरर

RG Kar Rape-Murder Case: 'मैं बेकसूर, मुझे फंसाया गया है', कोर्ट में मृतका के पिता के सामने चीख-चीख कर बोला संजय रॉय

संजय रॉय के खिलाफ जब 4 नवंबर को आरोप तय किए गए थे, तब भी उसने निर्दोष होने का दावा किया था. सोमवार को सुनवाई के दौरान मृतका के पिता भी गवाह के तौर पर मौजूद थे.

RG Kar Rape-Murder Case: कोलकाता की एक अदालत ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर केस में सोमवार (11 नवंबर, 2024) को सुनवाई की. इस दौरान आरोपी संजय रॉय ने आरोप लगाया कि वह बेकसूर है और उसने कुछ नहीं किया है. उसका यह भी कहना था कि उसको कोर्ट में बोलने नहीं दिया जाता है और उसको फंसाया जा रहा है. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश अनिर्बन दास की कोर्ट में बंद कमरे में मामले की सुनवाई की गई. इस दौरान, मुख्य आरोपी संजय रॉय अदालत में मौजूद था और पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका के पिता भी गवाह के रूप में अदालत में मौजूद थे.

संजय रॉय को दोपहर में अदालत लाया गया. उसने अदालत से बाहर आते समय एक बार फिर दावा किया कि वह बेकसूर है और उसे प्रशासन ने मामले में फंसाया है. संजय रॉय ने संवाददाताओं से कहा, 'उन्होंने मुझे आज भी बोलने नहीं दिया. मैंने कुछ नहीं किया है. मुझे फंसाया गया है.'

4 नवंबर को जब संजय रॉय के खिलाफ आरोप तय किए गए थे, तब भी उसने निर्दोष होने का दावा किया था. संजय रॉय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (बलात्कार), धारा 66 (मौत का कारण बनने या व्यक्ति के कोमा में जाने के लिए सजा) और 103 (हत्या के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कोलकाता पुलिस को आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में उस महिला चिकित्सक का शव मिला था. इसके एक दिन बाद संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया था, जिसकी कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी.

बाद में कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मामले की जांच अपने हाथों में ले ली थी. इस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश फैल गया था.

यह भी पढ़ें:-
भारत-रूस साझेदारी को मिली नई दिशा, पीएम मोदी से मिले डेनिस मंटुरोव, व्यापार-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget