एक्सप्लोरर

Pushpa 2 के एक्टर पर बरसे रेवंत रेड्डी, कहा- पुलिस की अनुमति के बिना सिनेमा हॉल में पहुंचे थे अल्लू अर्जुन

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पुलिस के मना करने के बावजूद पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए अभिनेता अल्लू अर्जुन की आलोचना की. उन्होंने कहा कि इतना अमानवीय नहीं होना चाहिए.

Revanth Reddy On Allu Arjun: हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी. इस घटना को लेकर शनिवार (21 दिसंबर) को तेलंगाना विधानसभा में जमकर बवाल हुआ. इस बीच तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पुलिस के मना करने के बावजूद पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए अभिनेता अल्लू अर्जुन की आलोचना की.

रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया है कि तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन ने पुलिस की अनुमति के बिना 4 दिसंबर को 'पुष्पा-2' की स्क्रीनिंग में भाग लिया, जिसके दौरान भगदड़ मची और एक महिला की मौत हो गई. रेड्डी ने कहा कि महिला की मौत के बाद भी अल्लू अर्जुन सिनेमा हॉल से बाहर नहीं निकले. पुलिस को उन्हें जबरन बाहर निकालना पड़ा था.

अकबरुद्दीन ओवैसी ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा
दरअसल, एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी की ओर से विधानसभा में इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद रेड्डी की टिप्पणी आई है. सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का हवाला देते हुए रेड्डी ने भीड़ में रोड शो करने और इस दौरान लोगों से हाथ मिलाने के लिए अल्लू अर्जुन की आलोचना की. रेड्डी ने कहा कि थिएटर के प्रशासन ने 4 दिसंबर को अभिनेताओं और अन्य लोगों के दौरे के लिए सुरक्षा की मांग करते हुए 2 दिसंबर को पुलिस को एक  चिट्ठी  दिया था. हालांकि, पुलिस ने भीड़ के सुरक्षा व्यवस्था की चिंताओं के कारण आवेदन खारिज कर दिया था.

मुख्यमंत्री ने अल्लू अर्जून की गिरफ्तारी के बाद उनसे मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे फिल्मी हस्तियों की आलोचना की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगदड़ में घायल होने वाले लड़के से मिलने कोई भी नहीं पहुंचा. इसके साथ ही उन्होंने कहा, मैं फिल्मी हस्तियों से अपील करता हूं कि उन्हें अमानवीय नहीं होना चाहिए. 

'यह बेहद अमानवीय है'
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थन में उनके आवास पर पहुंचने वाली फिल्मी हस्तियों की आलोचना की. मुख्यमंत्री ने कहा, "भगदड़ में घायल होने वाले लड़के से मिलने कोई फिल्मी हस्ती नहीं पहुंची. यह बेहद अमानवीय है." उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि फिल्मी जगत केवल अल्लू अर्जुन के प्रति संवेदनशीलता क्यों दिखा रहा है. उन्होंने कहा "अल्लू अर्जुन के आवास पर मिलने पहुंचने वालों ने क्या उन पीड़ितों के परिवारों की सुध ली, जिन्होंने इस घटना में अपनों को खोया या जो घायल हुए?" मुख्यमंत्री ने फिल्मी हस्तियों को अमानवीय और संवेदनहीन होने का आरोप लगाया.

प्रीमियर के दौरान हुआ था हादसा
हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने से 35 साल की एक महिला की मौत हो गई थी और उसके आठ साल के बेटे को घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. फिल्म के प्रीमियर के दौरान हीरो अल्लू अर्जुन के हजारों प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DK पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DK पर भड़के विजय
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget