एक्सप्लोरर

R-Day Parade Guidelines: बिना टीकाकरण और 15 साल से कम उम्र के बच्चों को परेड में अनुमति नहीं, गणतंत्र दिवस पर नई गाइडलाइंस जारी

Delhi Police on Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस परेड में लोगों को राजपथ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मास्क लगाने, एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखने समेत कोविड संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.

Republic Day Parade Guidelines 2022: देशभर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. दिल्ली पुलिस की ओर से जारी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में शामिल होने वाले लोगों का कोविड के खिलाफ पूरी तरह से टीकाकरण होना आवश्यक है. साथ ही 15 साल से कम उम्र के बच्चों को समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने यह भी कहा कि 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाले कार्यक्रम में लोगों को सभी कोविड-प्रोटोकॉल (Covid Protocol) का पालन करना होगा, जैसे फेस मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना.

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा-

  • आगुंतकों के लिए बैठने के ब्लॉक सुबह 7 बजे खुलेंगे
  • आगुंतकों से अनुरोध है कि निर्धारित स्थान पर ही बैठें
  • कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगी होना आवश्यक है
  • वैक्सीन प्रमाण पत्र अवश्य साथ लाएं
  • 15 साल से कम उम्र के बच्चों को कार्यक्रम में आने की अनुमति नहीं है
  • पार्किंग सीमित है, इसलिए कार पूल या टैक्सी से समारोह में पहुंचे
  • आगुंतकों से निवेदन है कि सुरक्षा जांच में सहयोग करें
  • आगुंतकों ने अनुरोध है कि प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ लाएं
  • रिमोट कंट्रोल कार लॉक चाबी रखने की व्यवस्था हर पार्किंग एरिया में की जाएगी.

दिल्ली में 27 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने रविवार को कहा कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में 27,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि कुल बल में 71 पुलिस उपायुक्त (DSP), 213 ACP, 713 निरीक्षक, दिल्ली पुलिस कमांडो, सशस्त्र बटालियन अधिकारी और जवान और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 65 कंपनियां शामिल हैं. पिछले दो महीनों से दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है. दिल्ली हमेशा असामाजिक तत्वों के निशाने पर रही है. इस साल भी हम अलर्ट पर हैं. पिछले दो महीनों से हम अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय में दिल्ली में आतंकवाद विरोधी कार्रवाई तेज कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Shiv Sena Expansion: महाराष्ट्र के बाहर क्यों नहीं पनप सकी शिव सेना? आखिर क्यों अधूरा रह गया बाल ठाकरे का ये ख्वाब?

चीन में छिपा है गैंगस्टर प्रसाद पुजारी, भारत वापस लाना एजेंसियों के लिए अब आसान नहीं- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget