एक्सप्लोरर

गणतंत्र दिवस पर श्रीनगर में परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जानिए क्या बोला प्रशासन

Republic Day: श्रीनगर में बुधवार (24 जनवरी) को गणतंत्र दिवस परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल हुई. इस दौरान वहां मंडलायुक्त वी.के. बिधूड़ी और पुलिस महानिरीक्षक वी.के. बिरदी भी मौजूद रहे.

Repulic Day Parade 2024: श्रीनगर के बख्शी मैदान सहित समूची कश्मीर घाटी में बुधवार (24 जनवरी) को गणतंत्र दिवस परेड के लिए ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’आयोजित की गई. रिहर्सल मंडलायुक्त (कश्मीर) वी.के. बिधूड़ी की देखरेख में हुई. इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) वी.के. बिरदी भी मौजूद रहे. 26 जनवरी के दिन बख्शी मैदान में ही मुख्य समारोह होगा.  

अधिकारियों ने बताया कि उपायुक्तों ने अपने-अपने जिला मुख्यालयों में ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ की अध्यक्षता की. उन्होंने बताया कि रिहर्सल के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे. बख्शी स्टेडियम को बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा प्रदान किया गया था. मंडलायुक्त बिधूड़ी ने जनता से समारोह में भाग लेने की अपील कर कहा, ‘‘लोगों ने इस समारोह के लिए बहुत मेहनत की है और हम आप सभी से इसमें शामिल होने का अनुरोध करते हैं.’’

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मीडिया से बात करते हुए बिरदी कहा कि श्रीनगर और अन्य जिलों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस अन्य बलों के साथ भी समन्वय स्थापित कर रही है. सुरक्षा बल सतर्क और सक्रिय हैं.’’ उन्होंने कहा कि हालांकि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है, लेकिन सुरक्षा बलों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि समारोह में आने वाले आम लोगों को कोई असुविधा न हो. 

इंटरनेट पर प्रतिबंध नहीं

मीडिया के सवाल पूछे जाने पर कि क्या मोबाइल इंटरनेट पर या कोई अन्य प्रतिबंध होगा, घाटी के पुलिस प्रमुख ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि ऐसे हालात बनेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह 26 जनवरी है, इसलिए सभी को आमंत्रित किया गया है और लोग स्वतंत्र रूप से समारोह में भाग लेने आ सकते हैं.’’

समारोहों को बाधित करने की कोशिश कर रहे देश-विरोधी तत्वों के बारे में किसी विशेष जानकारी होने के एक सवाल पर बिरदी ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां हमेशा ऐसी स्थितियों की बारीकी से जांच करती रहती हैं. उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर पुलिस ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है."

ये भी पढ़ें-बंगाल के बाद पंजाब में भी कांग्रेस को झटका! भगवंत मान बोले- सूबे में हमारा उनसे कोई गठबंधन नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget