एक्सप्लोरर

गणतंत्र दिवस पर दिखेगी लड़ाकू विमानों की 'दहाड़', पीएम मोदी-राष्ट्रपति मैक्रों के सामने उड़ान भरेंगे राफेल-सुखोई समेत ये फाइटर प्लेन

Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस मनाने के लिए भारत पूरी तरह से तैयार हो चुका है. शुक्रवार (26 जनवरी) को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने वाला है.

Republic Day 2024: भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शामिल हो रहे हैं. फ्रांसीसी राष्ट्रपति गुरुवार (25 जनवरी) दोपहर राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच जाएंगे. वह दो दिनों के दौरे पर भारत आ रहे हैं. उनकी यात्रा की शुरुआत जयपुर से होने वाली है, जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आमेर का किला, हवा महल और जंतर मंतर जाएंगे. इस बार की गणतंत्र दिवस परेड भी काफी खास होने वाली है. 

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इस साल भारतीय वायुसेना के 51 विमान कर्तव्यपथ के ऊपर से फ्लाईपास्ट करने वाले हैं. इस साल गणतंत्र दिवस परेड के दौरान वायुसेना के मार्चिंग दल का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी महिला अधिकारियों को दी गई है. स्क्वाड्रन लीडर रश्मी ठाकुर, सुमिता यादव, प्रतीति अलहुवालिया और फ्लाइट लेफ्टिनेंट कीर्ति रोहिल मार्चिंग दल का नेतृत्व करने वाली हैं. गणतंत्र दिवस पर वायुसेना के मार्चिंग दस्ते में 144 वायु योद्धा हिस्सा लेने वाले हैं.

मैक्रों-मोदी के सिर के ऊपर से उड़ान भरेंगे लड़ाकू विमान

गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के सिर के ऊपर से लड़ाकू विमानों का एक पूरा दल उड़ान भरने वाला है. वायुसेना के 29 लड़ाकू विमान, आठ मालवाहक विमान, 13 हेलीकॉप्टर और एक धरोहर विमान सहित कुल 51 विमान हवाई करतब दिखाएंगे. पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों राफेल, सुखोई-30, जगुआर, सी-130 और तेजस लड़ाकू विमानों को भी अलग-अलग फॉर्मेशन में उड़ान भरते हुए देख पाएंगे. 

कैसा होगा मैक्रों का दौरा? 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राष्ट्रपति मैक्रों दोपहर 2.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे. इसके बाद वह जयपुर में ही ठहरने वाले हैं. शाम 5.30 बजे पीएम मोदी उनका स्वागत करेंगे और फिर दोनों नेता जंतर मंतर, हवा महल सहित सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाली जगहों पर जाएंगे. मोदी और मैक्रों का रोड शो भी होने वाला है. शाम 7.15 बजे दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होने वाला है, जिसमें रक्षा, व्यापार भारतीय छात्रों के लिए वीजा आदि पर चर्चा होगी. 

द्विपक्षीय चर्चा के बाद राष्ट्रपति मैक्रों रात 8.50 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. अगली सुबह वह गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाले हैं. परेड में हिस्सा लेने के बाद वह होटल लौट जाएंगे. राष्ट्रपति मैक्रों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से राष्ट्रपति भवन में विशेष भोज का आयोजन किया जा रहा है. इसमें हिस्सा लेने के बाद वह शुक्रवार रात 10.05 बजे दिल्ली से पेरिस के लिए रवाना हो जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस परेड के बाद यहां पहुंचती हैं झांकियां, नजदीक से देख सकते हैं आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget