एक्सप्लोरर

Republic Day 2023 Parade: कौन होगा मुख्य अतिथि, कब होगा फ्लैग होस्ट, जानें गणतंत्र दिवस परेड से जुड़ी जरूरी बात

Republic Day 2023 Parade: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस वाले दिन ध्वजारोहण समारोह सुबह 8 बजे शुरू होगा. इसके बाद 9:30 बजे और 10 बजे के बीच परेड शुरू होगी.

Republic Day 2023 Parade: 26 जनवरी 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था, तब से हर साल ये दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. भारत इस बार अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस बार की परेड खास होने वाली है क्यों कि परेड में कुल 23 झांकियां देखने को मिलेगी. इनकी थीम भी अलग-अलग होगी.

संविधान अपनाने के साथ ही 26 जनवरी 1950 को भारत आधिकारिक तौर पर एक लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया. गणतंत्र दिवस पर भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और इस महत्वपूर्ण अवसर पर 74वां गणतंत्र दिवस समारोह शुरू होगा. गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन इंडिया गेट के पास पुनर्निर्मित राजपथ पर होगा, जिसे अब कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाता है. परेड में देश की सैन्य शक्ति, संस्कृति और विविधता पूरे प्रदर्शन पर होगी. इसकी वजह से इस बार का गणतंत्र दिवस दर्शकों के लिए इस साल बहुत आकर्षक और खास होगा. इस बार कर्तव्य पथ बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है.

कौन होंगे मुख्य अतिथि?
भारत के 74 वें गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी भारत के मुख्य अतिथि होंगे. साथ ही मिस्र और भारत दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. अब्देल फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस की परेड में भी हिस्सा लेंगे. 2022-23 में भारत की G20 की अध्यक्षता के दौरान भी 'अतिथि देश' के रूप में मिस्र को बुलाया गया है. विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार मिस्र के राष्ट्रपति सीसी का 25 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा.

कब शुरू होगी परेड?
गणतंत्र दिवस परेड पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे ही शुरू होगी. परेड राष्ट्रपति भवन से भारत भाग्य और फिर लाल किले तक कर्तव्य पथ के साथ मार्च करती है.

कब होगा ध्वजारोहण?
गणतंत्र दिवस 2023 पर ध्वजारोहण समारोह सुबह 8 बजे शुरू होगा. इसके बाद 9:30 बजे और 10 बजे के बीच परेड शुरू होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमर जवान ज्योति की अपनी पारंपरिक यात्रा करेंगे. साथ ही भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ध्वजारोहण करेंगी.

ये भी पढ़ें- तालिबान से की थी आरएसएस की तुलना, कोर्ट ने भेज दिया समन तो बोले जावेद अख्तर, 'जज साहब ने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget