एक्सप्लोरर

Republic Day 2022: भारतीय सेना ने 1971 के युद्ध में भूमिका निभाने वाले सेंचुरियन टैंक, पीटी-76 टैंक का किया प्रदर्शन

1971 Indo Pak War: वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान बसंतर की लड़ाई में पाकिस्तान 1 कोर के एक बख़्तरबंद डिवीजन और एक ब्रिगेड का सेंचुरियन टैंकों से लैस इंडियन 1 कोर की दो ब्रिगेड से सामना हुआ था.

Republic Day 2022: भारतीय सेना ने बुधवार को गणतंत्र दिवस परेड में सेंचुरियन टैंक, पीटी-76 टैंक, 75/24 पैक हॉवित्जर और ओटी-62 टोपाज बख्तरबंद वाहन जैसे प्रमुख हथियार, साजो-सामान का प्रदर्शन किया, जिन्होंने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को हराने में प्रमुख भूमिका निभाई थी. भारत ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर जीत का जश्न मनाने के लिए 2021 में स्वर्णिम विजय वर्ष मनाया. इसी युद्ध के बाद बांग्लादेश का सृजन हुआ था.

बुधवार को सेना की मशीनीकृत टुकड़ियों ने एक पीटी-76 टैंक, एक सेंचुरियन टैंक, दो एमबीटी अर्जुन एमके-आई टैंक, एक ओटी-62 टोपाज बख्तररबंद, एक बीएमपी-आई पैदल टुकड़ी वाले वाहन और दो बीएमपी-द्वितीय पैदल टुकड़ी वाले वाहनों को प्रदर्शित किया.

पुल बनाने वाली पीएमसी प्रणाली भी थीं परेड का हिस्सा

एक 75/24 पैक हॉवित्जर, दो धनुष हॉवित्जर, पुल बनाने वाली पीएमएस प्रणाली, पुल बनाने वाली दो सर्वत्र प्रणाली, एक एचटी-16 इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली, दो तरण शक्ति इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली, एक टाइगर कैट मिसाइल प्रणाली और दो आकाश मिसाइल प्रणाली भी गणतंत्र दिवस परेड में मैकेनाइज्ड कॉलम का हिस्सा थीं.

परेड में ‘‘द पूना हॉर्स’’ रेजिमेंट के सेंचुरियन टैंक की टुकड़ी का नेतृत्व कैप्टन राहुल शर्मा ने किया. वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. युद्ध के दौरान बसंतर की लड़ाई में पाकिस्तान 1 कोर के एक बख़्तरबंद डिवीजन और एक ब्रिगेड का सेंचुरियन टैंकों से लैस इंडियन 1 कोर की दो ब्रिगेड से सामना हुआ था.

पीटी-76 टैंको ने 1971 के युद्ध में चटाई थी धूल

परेड में पीटी-76 टैंक का नेतृत्व 69 आर्मर्ड रेजिमेंट के कैप्टन अंशुमान तिवारी कर रहे थे. पीटी-76 टैंक ने 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों में भूमिका निभाई थी. वर्ष 1971 के युद्ध में गरीबपुर की लड़ाई एक और उदाहरण है जहां केवल 14 पीटी-76 टैंकों के साथ भारतीय सेना की पैदल सेना बटालियन पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की एक बड़ी ब्रिगेड को भारी नुकसान पहुंचाने में सफल रही थी. गरीबपुर की लड़ाई के दौरान, कई पाकिस्तानी एम24 चाफी टैंक नष्ट कर दिए गए थे.

ओटी-62 टोपाज बख्तरबंद वाहन ने भी 1971 के युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. बुधवार की परेड के दौरान इसका नेतृत्व मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के मेजर रवि कुमार ने किया. 75/24 पैक हॉवित्जर पहली स्वदेशी रूप से विकसित माउंटेन गन थी.

Republic Day 2022: राजपथ पर पैदल चलकर लोगों से मिले PM मोदी, 2015 से शुरू की है यह नई परंपरा

Watch: राजपथ पर वायुसेना के विमानों की गर्जना, राफेल-सुखोई-जगुआर समेत इन फाइटर जेट्स ने दिखाई धमक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget