एक्सप्लोरर

गणतंत्र दिवस 2021: पहली बार स्कूल के अलावा यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट भी ले सकते हैं परेड में हिस्सा, रक्षा मंत्रालय ने किया आमंत्रित

जानकारी के मुताबिक, इस बार कुल 32 झांकियां राजपथ पर दिखाई देंगी. इनमें से 17 राज्यों की झांकी हैं और बाकी केंद्रीय मंत्रालयों और सेनाओं (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) की झांकी होंगी.

नई दिल्ली: इस साल गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं भी हिस्सा ले सकते हैं. परेड में अभी तक स्कूली छात्र-छात्राएं ही हिस्सा लेते थे, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल के चलते इस बार 15 साल से अधिक उम्र के स्टूडेंट ही हिस्सा ले सकेंगे. जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने देशभर के करीब एक दर्जन विश्वविद्यालयों को गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है.

कौन-कौन से विश्वविद्यालय इस साल गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा ले रहे हैं, इसकी जानकारी बहुत जल्द सामने आ जाएगी. क्योंकि कुछ यूनिवर्सिटी प्रशासन से जवाब आना अभी बाकी है. यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं स्कूली बच्चों की तरह सांस्कृतिक-कार्यक्रम या फिर कोई दूसरी प्रस्तुति पेश कर सकते हैं. इस बार सिर्फ चार स्कूल के छात्र-छात्राएं ही राजपथ पर होने वाली परेड में हिस्सा लेंगे और उन चार स्कूलों की भी कुल तीन टीमें ही अपना कार्यक्रम राजपथ पर दिखा सकेंगी.

जानकारी के मुताबिक, इस बार कुल 32 झांकियां राजपथ पर दिखाई देंगी. इनमें से 17 राज्यों की झांकी हैं और बाकी केंद्रीय मंत्रालयों और सेनाओं (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) की झांकी होंगी. इस बार गणतंत्र दिवस परेड भी लालकिले पर खत्म ना होकर इंडिया गेट के करीब नेशनल स्टेडियम में ही खत्म हो जाएगी. यानी साढ़े आठ किलोमीटर लंबी परेड को अब मात्र साढ़े तीन किलोमीटर तक ही सीमित कर दिया गया है.

इस साल परेड देखने वालों की संख्या को भी कम कर दिया गया है। इस साल राजपथ पर 25 हजार से ज्यादा लोग परेड नहीं देख पाएंगे, जबकि हर साल करीब सवा से डेढ़ लाख लोगों तक की भीड़ गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए जुटती थी. इस साल कोरोना महामारी को देखते हुए 15 साल से कम उम्र के बच्चों को परेड देखने की इजाजत नहीं होगी.

परेड में शामिल होगी बांग्लादेश की सेना की एक टुकड़ी इस‌ साल गणतंत्र दिवस परेड में बांग्लादेश सेना की एक टुकड़ी भी भारतीय सैनिकों के साथ कदमताल करती दिखेगी. ये तीसरी बार है जब किसी मित्र देश की सैन्य टुकड़ी राजपथ पर दिखाई पड़ेगी. इससे पहले फ्रांस (2016) और यूएई (2017) के सैनिक भी गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा ले चुके हैं. खास बात ये है कि भारत ये साल पाकिस्तान पर 1971 के युद्ध में मिली विजय का स्वर्णिम-वर्ष मना रहा है. 1971 के युद्ध के बाद ही पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए थे और बांग्लादेश का जन्म हुआ था.

जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश की टुकड़ी में तीनों सेनाओं के सैनिक शामिल होंगे, यानी बांग्लादेशी थलसेना, वायुसेना और नौसेना. इस टुकड़ी में मिलिट्री बैंड के सदस्यों के साथ साथ कुल 122 सैनिक होंगे. ये टुकड़ी 12 जनवरी को भारतीय वायुसेना के एक एयरक्राफ्ट से दिल्ली पहुंचेगी और फिर 19 जनवरी तक क्वारंटीन रहेगी. परेड में हिस्सा लेने के लिए सैन्य टुकड़ी अपनी सेरेमोनियल-राइफल बांग्लादेश से ही लेकर आएगी.

ये भी पढ़ें: सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक का साझा बयान, देश-दुनिया में वैक्सीन के प्रभावी वितरण पर प्रतिबद्धता जताई  चुनाव से पहले ममता को झटका, बंगाल के एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा 

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget