एक्सप्लोरर

गणतंत्र दिवस: राजपथ से दुनिया ने देखी भारत की सैन्य ताकत, झांकियों ने जीत लिया दर्शकों का दिल

गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केसरिया रंग का ‘बंधेज’ का साफा बांधा. गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री के परिधान में खास तौर पर उनके साफे की काफी चर्चा होती है.इस साल गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो हैं.कैप्टन तानिया शेरगिल इस परेड में हिस्सा लेने से पहले ही देशभर में चर्चा का विषय बन गई थीं. कैप्टन तानिया इस मायने में अहम हैं कि वे अपने परिवार की चौथी पीढ़ी की आर्मी ऑफिसर हैं.

नई दिल्ली: आज देश भर में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. गणतंत्र दिवस पर आज राजपथ से दुनिया ने भारत की सैन्य का नमूना देखा. इसके साथ ही सांस्कृति झाकियों ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया. समारोह के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जाईख मेसीआस बोल्सोनारो भी आनंद लेते नजर आए. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेना प्रमुखों और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत की मौजूदगी में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

इसके बाद परेड का सिलसिला शुरू हुआ. सबसे पहले तीनों सेनाओं ने अपने हथियारों का प्रदर्शन किया. राजपथ पर भारतीय सेना का T-90 भीष्म टैंक को पेश किया गया. इस टैंक को कैप्टन सन्नी चहर कमांड कर रहे थे. इसके अलावा के-9 वज्र-टी टैंक की भी परेड में शामिल किया गया. कैप्टन अभिनव साहू इस टैंक को कमांड कर रहे थे.

गणतंत्र दिवस: राजपथ से दुनिया ने देखी भारत की सैन्य ताकत, झांकियों ने जीत लिया दर्शकों का दिल

नेवी ने बोइंग पी8I लॉन्ग रेंज मेरीटाइम पट्रोल एयरक्राफ्ट और कोलकाता क्लास डिस्ट्रायर को पेश किया गया. राजपथ पर भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट की टुकड़ी भी नजर आयी. इनके कदम ताल ने सभी का दिस मोह लिया.

तीनों सेनाओं के बाद राजपथ पर राज्यों की झाकियों का सिलसिला शुरू हुआ. सबसे पहले छत्तीसगढ़ की झांकी दिखायी दी. झांकियों को लेकर राजपथ पर मौजूद दर्शकों में भारी उत्साह भी देखने को मिला. छत्तीसगढ़, मेघालय, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, ओडिशा, तेलंगानाऔर गोवा की झाकियां राजपथ पर प्रदर्शित की गईं. सभी झाकियों में उन राज्यों की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली. इसके साथ ही अलग अलग मंत्रालयों की झांकी ने भी दर्शकों का मन मोह लिया. 90 मिनट की परेड में कुल 22 झांकियां देखने को मिलीं.

गणतंत्र दिवस: राजपथ से दुनिया ने देखी भारत की सैन्य ताकत, झांकियों ने जीत लिया दर्शकों का दिल

झाकियों के बाद अलग अलग स्कूल के बच्चों ने विभिन्न राज्यों का लोक नृत्य पेश किया. बच्चों के प्रदर्शन के बाद राजपथ पर सीआरपीएफ की महिला डेयर डेविल्स का दस्ता हैरत अंगेज कारनामे दिखाती नजर आयीं. यह पहली बार है जब महिला दस्ते ने इस तरह के करतब को अंजाम दिया. इसके बाद आसमान में वायुसेना के हेलिकॉप्टर और जंगी जहाजों के बेड़े ने भी नजर आए. कार्यक्रम के खत्म होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन किया. दर्शकों ने भी उनका अभिवादन किया और उनकी तस्वीरें भी लीं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर साफा बांधने की अपनी परंपरा को बरकरार रखा. इस बार गणतंत्र दिवस पर उन्होंने केसरिया रंग का ‘बंधेज’ का साफा बांधा. गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री के परिधान में खास तौर पर उनके साफे की काफी चर्चा होती है. पिछले साल प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से छठवीं बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया था और उस दौरान उन्होंने कई रंगों वाला साफा बांधा था. वहीं 2014 में मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार अपने भाषण के दौरान लाल रंग का बंधेज वाला साफा पहना था जिसकी पीछे की पट्टी का रंग हरा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget