एक्सप्लोरर

26 जनवरी को भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, जानिए क्या होगा इस बार खास

26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ से एक बार फिर भारत दुनिया को अपनी ताकत दिखाएगा और इसके साथ ही देश की विविधता में एकता की झलक भी दिखेगी.

नई दिल्ली:  26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ से एक बार फिर भारत दुनिया को अपनी ताकत दिखाएगा और इसके साथ ही देश की विविधता में एकता की झलक भी दिखेगी. वैसे तो यह आयोजन 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर होगा लेकिन आज हम आपको बता रहें हैं कि इस साल कैसी होगी गणतंत्र दिवस की परेड.

इस गणतंत्र दिवस में दिल्ली के राजपथ पर एम 777 ए टू अल्ट्रा लाइट होइटसर तोप, K9 वज्र टैंक, सरफेस माइन क्लीयरिंग सिस्टम और मीडियम रेंज सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दिखेगी. इसके साथ ही अर्जुन आर्म रिपेयर व्हीकल भी इस गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा होगा. हथियारों के इस प्रदर्शन के बाद 16 मार्चिंग दस्ते होंगे. जिसमें सेना, अर्ध सैनिक बल, दिल्ली पुलिस और एनसीसी के साथ ही अन्य दस्ते भी शामिल होंगे.

इन दस्तों के बाद बारी आएगी अलग-अलग राज्यों और मंत्रालयों की झांकी की और इस बार इन झांकियों की थीम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी है. झांकियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, उनके आदर्श और उनके संदेशों की झलक देखने को मिलेगी.

इस गणतंत्र दिवस की खास बात यह होगी कि पहली बार इसमें इंडिया नेशनल आर्मी के 4 जवानों को भी शामिल किया गया है. इसके साथ ही इस बार एयरफोर्स के विमान इस गणतंत्र दिवस की परेड में हवाई करतब दिखाएंगे. यह विमान बायोफ्यूल से चलेंगे और ऐसा पहली बार ऐसा होगा जब एयरफोर्स के विमान गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान बायोफ्यूल से उड़ाए जाएंगे. हालांकि इस साल की गणतंत्र दिवस की परेड से उन लोगों को मायूसी हो सकती है जो अग्नि और ब्रह्मोस जैसी मिसाइल देखने के इच्छुक रहते हैं.

इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में अग्नि और ब्रह्मोस जैसी मिसाइल नहीं देखने को मिलेंगी लेकिन सेना ने साफ कर दिया है कि हर बार कोशिश ये की जाती है कि जो नए उपकरण है उनको देश के सामने रखा जाए. लिहाजा नए उपकरणों को शामिल किया जाता है और पुराने उपकरणों को उनके लिए जगह बनानी पड़ती है. इस वजह से अग्नि और ब्रह्मोस मिसाइल इस बार गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा नहीं है. पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं अपने अपने कंटिजेंट की अगुवाई करेंगे इस बार पांच ऐसी महिलाएं हैं जिनको यह जिम्मेदारी दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget