एक्सप्लोरर

जब आसाराम ने आतंकी लादेन को किया था सलाम, कहा- ‘मुझे ऐसे ही अनुयायियों की जरुरत’

आसाराम के भक्तों ने उसे भगवान का दर्जा दिया था, लेकिन आसाराम ने अपने भक्तों को गुलाम समझा. वह अपने भक्तों से गालीगलौच और उन्हें प्रताड़ित भी करता था.

नई दिल्ली: नाबालिग से रेप के आरोप में जोधपुर कोर्ट ने आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई है. कोर्ट में उम्रकैद की सजा सुनते ही आसाराम अपना माथा पीटने लगा और रोने लगा. लेकिन यही आसाराम जब सलाखों के बाहर था तो इसने कई बार गंदे-गंदे बयान दिए थे. आसाराम के भक्तों ने उसे भगवान का दर्जा दिया था, लेकिन आसाराम ने अपने भक्तों को गुलाम समझा. वह अपने भक्तों से गालीगलौच और उन्हें प्रताड़ित भी करता था. एक बार तो उसने लादेन जैसे अनुयायी होने की बात भी कही थी.

यहां पढ़ें कब-कब आसाराम ने अपनी जूबान से बोले गंदे बोल

  1. ‘मुझे लादेन जैसे अनुयायियों की जरूरत’

अमेरिका के न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 11 सितंबर 2001 में हुए आतंकी हमले के तीन दिन बाद आसाराम ने कहा था, ‘’मैं बिन लादेन को सलाम करता हूं.’’ उसने यह भी कहा कि ‘’मुझे इसी तरह के जुनूनी अनुयायियों की जरूरत है.’’

2. ‘निर्भया बलात्कारियों को ‘भाई’ कहती तो बच जाती’

16 दिसंबर 2012 को दिल्ली के निर्भया रेप केस के बाद 7 जनवरी को आसाराम ने कहा था, ‘’पीड़ित भी उतनी ही दोषी थी, जितने बलात्कारी. अगर वह उन्हें ‘भाई’ का संबोधन देकर उनसे रेप ना करने का अनुरोध करती तो शायद उसका जीवन बच जाता.’’

3. विदेशियों से की थी बदतमीजी

एक बार आसाराम के एक कार्यक्रम में दो विदेशी दंपति आए थे. लेकिन इस कार्यक्रम में आसाराम ने अपने विदेशी भक्तों से बदतमीजी की और इनकी इज्जत तार-तार कर दी थी. जब विदेशी महिला ने आसाराम को बताया कि उनकी मम्मी उनसे प्यार करती हैं. इसके बाद आसाराम ने पूरी भीड़ के सामने विदेशी दंपति को उनका बाप बता दिया और ‘आए-हाए’ कहकर जोर-जोर से हंसने लगा.

4. 'बापू बहुत हॉट हैं'- आसाराम

इतना ही नहीं आसाराम ने विदेशी महिला से कहा, ‘’तुम अंग्रेजी में बोलो.. दो शब्द. तुम यूरोप से आई हो. बोलो- ‘’मैं सब कुछ महसूस कर रही हूं. बापू बहुत हॉट हैं… ओ हो बापू भी मार दिया छक्का.’’

5. आसाराम ने अपने एक संचालक को मारे थे थप्पड़

आसाराम ने एक सतसंग में अपने भक्तों को बताया कि कैसे जूस बनाने में गड़बड़ी करने पर उसने अपने आयोजकों को तमाचे लगाए थे. उसने कहा था, ‘’आज संचालक को दो-चार तमाचे ऐसे रखे कि उसको पता चल गया कि बापू के हाथों में कितनी ताकत है. वो सोच भी नहीं सकता कि बापू के हाथों में इतनी ताकत है. गाल लाल हो गए तीसरा तमाचा रखा तो.’’

6. एक कार्यक्रम में कथा सुनाते वक्त दी थी गंदी-गंदी गालियां

आसाराम ने एक सतसंग में कथा सुनाते वक्त अपने भक्तों के सामने गंदी-गंदी गालियां दी थी. उस दौरान उसने एक बात का जिक्र करते हुए कहा था, ‘’आपको भी कभी ले जाए यमदूत का बच्चा तो बोलना खबरदार, #@$%& हमें नरक का अधिकार नहीं, बापू का सत्संग पूरा करें. बुरा तेरे #@$%& का.’’

7. जब मीडिया के सामने बदतमीजी से की बात

एक बार मीडिया से बात करते हुए आसाराम ने कहा, ‘’आज किसी अखबार में लिख दिया कि बापू को झांसी में रहने की तीन घंटे की इजाजत है. किसके बाप की ताकत है कि मेरे को तीन घंटे की इजाजत दे?’’

8. 2012 में पत्रकार को मारा था थप्पड़

साल 2012 में उत्तर प्रदेश के भदोही में सतसंग करने पहुंचे आसाराम ने एक पत्रकार को सिर्फ इसलिए पीट दिया था कि उसने लाल बत्ती की गाड़ी में बैठे आसाराम की वीडियो बना ली थी. बाद में सतसंग में आसाराम ने कहा, ‘’उनको पता चलना चाहिए कि सेटिंग करके साधुओं को बदनाम करने का नतीजा क्या होता है.’’

9. मैं गधों की श्रेणी में हूं- आसाराम

इतना ही नहीं एक बार जोधपुर जेल में बंद आसाराम ने जब एक पत्रकार ने पूछा कि आप संतों की श्रेणी में हैं या कथावाचक की श्रेणी में? तो आसाराम ने जवाब दिया कि ‘’मैं गधों की श्रेणी में हूं.’’

यह भी पढ़ें-

आसाराम का पुराना वीडियो रीट्वीट कर 'हिट-विकेट' हुआ ICC

जेल के कपड़े पहनने के साथ करना होगा काम, अब आसाराम की कुछ ऐसे बदल जाएगी जिंदगी

उम्रकैद की सजा सुनते ही रोने लगा आसाराम, बाद में कांस्टेबल से बोला- ‘जेल में मौज करूंगा’

आसाराम को उम्रकैद, पीड़िता के पिता ने कहा- ऐसे रेपिस्ट को फांसी होगी तो बलात्कार की घटनाएं नहीं होंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget