एक्सप्लोरर

कड़ाके की ठंड से दिल्ली सहित अन्य उत्तरी राज्यों में राहत, दिन के तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी

मौसम विभाग ने गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे उत्तरी राज्यों के औेसत तापमान के आधार पर बताया कि उत्तर के मैदानी इलाकों में पिछले 24 घंटों में औसत तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है. पिछले तीन दिन से यह 10 से 12 डिग्री सेल्सियस पर बरकरार था, गुरुवार को यह 20 से 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.

नई दिल्ली: दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर के मैदानी इलाकों में पिछले एक पखवाड़े से कड़ाके की ठंड से गुरुवार को पूर्वी हवाओं के जोर पकड़ने के कारण राहत मिली है, वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में हल्की बारिश के कारण ठिठुरन भरी सर्दी का दौर बरकरार है.

मौसम विभाग की पूर्वानुमान इकाई के अनुसार उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के अधिकांश इलाकों और हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है.

मौसम विभाग ने गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे उत्तरी राज्यों के औेसत तापमान के आधार पर बताया कि उत्तर के मैदानी इलाकों में पिछले 24 घंटों में औसत तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है. पिछले तीन दिन से यह 10 से 12 डिग्री सेल्सियस पर बरकरार था, गुरुवार को यह 20 से 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.

विभाग ने इसके आधार पर उत्तरी राज्यों में शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति अब नहीं होने की जानकारी दी है. उत्तर क्षेत्रीय पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख वैज्ञानिक डा. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान सफदरजंग में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था. वहीं, पंजाब में अमृतसर और राजस्थान में कोटा और जैसलमेर, हरियाणा में रोहतक, उत्तर प्रदेश में झांसी और बिहार में पटना, गया और भागलपुर को छोड़कर अन्य प्रमुख शहरों में दिन के तापमान में इजाफा दर्ज किया गया.

डा. श्रीवास्तव ने अगले दो दिनों तक उत्तर के मैदानी इलाकों में मौसम की स्थिति यथावत रहने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुये बताया कि चार और पांच जनवरी को दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह घना कोहरा रहने का अनुमान है.

छह से आठ जनवरी तक एक बार फिर तापमान में आएगी गिरावट 

उन्होंने कहा कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का दौर खत्म होने के बाद छह से आठ जनवरी तक एक बार फिर तापमान में गिरावट के कारण सर्दी बढ़ने की संभावना है. सात जनवरी को जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश और पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

कनाट प्लेस : नए साल के जश्न में मौजूद ‘चोरों’ से लाखों के मोबाइल जब्त

सीएए के खिलाफ छात्रों और कलाकारों ने जामिया की मुख्य सड़क पर की चित्रकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget