एक्सप्लोरर

दिल्ली : कनाट प्लेस पर नए साल के जश्न में मौजूद ‘चोरों’ से लाखों के मोबाइल जब्त

मोबाइल के मालिकों को कनाट प्लेस पुलिस तलाशने में जुटी हुई है. गिरफ्तार मोबाइल चोरों को पुलिस ने गुरुवार को ही दिल्ली की एक अदालत में पेश किया. अदालत ने इन्हें जेल भेज दिया.

नई दिल्ली: नए साल के जश्न में राष्ट्रीय राजधानी में मोबाइल चोरों ने खूब हाथ की सफाई दिखाई. यह अलग बात है कि दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनाट प्लेस में राजधानी की पुलिस इन शातिर चोरों पर उनसे कहीं ज्यादा भारी साबित हुई. जश्न मनाने आए लोगों के कीमती मोबाइलों पर चोरों ने जहां ताबड़तोड़ हाथ साफ किया, वहीं सादा कपड़ों में भीड़ में मौजूद दिल्ली पुलिस ने इन चोरों को मौके पर ही दबोचने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी. नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ईश सिंघल ने कहा, "नए साल के पहले दिन हमें पता था कि इंडिया गेट और कनाट प्लेस में सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचेंगे. इसी के मद्देनजर हमने तिलक मार्ग और कनाट प्लेस थाने के अधिकांश पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में भीड़ के बीच उतार दिया था, ताकि भीड़ में मौजूद संदिग्ध किस्म के लोगों को मौके पर ही दबोचा जा सके." डीसीपी ने आगे कहा, "चौकसी टीम का इंचार्ज बनाया गया कनाट प्लेस सब-डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अखिलेश्वर स्वरुप और एसएचओ इंस्पेक्टर कनाट प्लेस विनोद नारंग को. टीम में शामिल किया गया कनाट प्लेस थाने में तैनात मोबाइल चोरों को दबोचने में माहिर सब-इंस्पेक्टर राहुल सिंह, सहायक उप-निरीक्षक जयपाल सिंह, हवलदार अजीत शर्मा और दो सिपाही सुमित व अशोक को. बुधवार को शाम होते-होते जैसे-जैसे कनाट प्लेस में भीड़ बढ़ी, वैसे-वैसे मोबाइल चोर सक्रिय होते गए. शाम करीब पांच बजे एक पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इनर सर्किल में उसका आईफोन जेब से निकाल लिया गया है. पुलिस टीम ने तुरंत सीसीटीवी और मुखबिरों की मदद से मोबाइल चोरों की गुपचुप पहचान कर ली. पहचान होने के एक घंटे के अंदर ही दिल्ली के कुख्यात जेबतराश और मोबाइल चोर सन्नी, सतनाम (दोनों तिलक नगर निवासी), टाइगर नौनिया सहित चार कुख्यात मोबाइल चोरों को मौके पर दबोच लिया." जिला डीसीपी के मुताबिक, "टाइगर नौनिया आदर्श नगर, आजादपुर, सन्नी और सतनाम तिलक नगर, दिल्ली के रहने वाले हैं. इनकी गिरफ्तारी से चोरी के चार मामले सुलझे हैं, जबकि आईफोन सहित 11 कीमती मोबाइल भी इनके कब्जे से जब्त किए गए. जब्त कीमती मोबाइलों की कीमत लाखों में है. इस मोबाइल चोर गैंग के भंडाफोड़ से कनाट प्लेस थाना इलाके में 31 दिसंबर 2019 से 1 जनवरी 2020 के बीच चोरी हुए 18 में से 11 मोबाइल बरामद हो गए." मोबाइल चोर सन्नी की गिरफ्तारी से वसंत कुंज दक्षिण, तिलक नगर, विकास पुरी थाने में दर्ज चार मामलों का पदार्फाश हुआ है, जबकि सन्नी के साथी चोर सतनाम सिंह के पकड़े जाने से तिलक नगर थाने में दर्ज दो मामलों की खुलासा हो गया है. डीसीपी ईश सिंघल के मुताबिक, "कनाट प्लेस थाने में दर्ज अन्य मोबाइल चोरी के मामलों के बारे में भी इस गैंग से कई जानकारियां मिली हैं. कुछ ऐसे मोबाइल भी इस गिरोह से जब्त किए गए हैं, जिनके बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं की गई."

नए साल में रेलयात्रियों को तोहफा, अब रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर ही मिल जाएंगी सारी सुविधाएं

नवजात शिशुओं की मौत पर योगी, मायावाती का कांग्रेस पर निशाना, केंद्रीय दल कल पहुंचेगा कोटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
Embed widget