एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: बारामूला की 124 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

श्रकवारा ब्लॉक वगूरा की रहने वाली रहति बेगम ने वैक्सीन का पहला टीका लगवाया. जम्मू कश्मीर के डिपार्टमेंट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशंस ने इस बात की जानकारी दी.

जम्मू कश्मीर की रहने वाली 124 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज बुधवार को ली है. डोर-टू-डोर कैंपेन के तहत बारामूला के श्रकवारा ब्लॉक वगूरा की रहने वाली रेहति बेगम ने वैक्सीन का पहला टीका लगवाया. जम्मू कश्मीर के डिपार्टमेंट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशंस ने इस बात की जानकारी दी. बारामूला के डिप्टी कमिश्नर ने ट्वीट करते हुए कहा- डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन मुहिम के तहत बारामूला के श्रकवारा ब्लॉक वगूरा की रहने वाली 124 वर्षीय रेहति बेगम ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली.

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 1718 नए मामले

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,718 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,94,078 हो गई जबकि 24 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 3,963 तक पहुंच गई है. नए मामलों में से 585 जम्मू जबकि 1,133 कश्मीर संभाग से सामने आए हैं.

अधिकारियों ने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 31,579 है. अब तक 2 लाख 58 हजार 536 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि पिछली शाम के बाद से म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के दो नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 12 हो गई है.

जम्मू कश्मीर प्रशासन का अधिकारियों को लोगों से मिलने के निर्देश

कश्मीर प्रशासन ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों को फोन पर अथवा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जन शिकायतें सुनने और उन्हें दूर करने के लिये समय सारणी तैयार करने का निर्देश दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सरकार का लोगों के साथ संचार प्रभावित हुआ है.

उन्होंने एक आदेश में कहा ‘‘इन मुद्दों/शिकायतों के निवारण को सुविधाजनक बनाने के लिए, यह निर्णय लिया गया है कि सभी प्रशासनिक सचिव दैनिक आधार पर जन शिकायतों पर ध्यान देने के लिए यात्रा के दिनों को छोड़ कर दोपहर ढाई बजे से साढे तीन बजे तक उपलब्ध रहेंगे. इसमें कहा गया है कि जन शिकायत के समाधान के लिये अधिकारियों की यह उपलब्धता व्यक्तिगत अथवा टेलीफोन या वीडियो कांफ्रेंस के जरिये होगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगे, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगे, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget