एक्सप्लोरर

अब बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी Covishield और Covaxin, इतनी हो सकती है कीमत

डीसीजीआई ने कोविड-19 रोधी कोविशील्ड (Covishield) और कोवैक्सीन (Covaxin) टीकों को वयस्क आबादी के लिए नियमित रूप से बाजार में बिक्री की अनुमति दी है.

DCGI Grants Market Approval For Covishield and Covaxin: भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने कोविड-19 रोधी कोविशील्ड  (Covishield) और कोवैक्सीन (Covaxin) टीकों को वयस्क आबादी के लिए नियमित रूप से बाजार में बिक्री की अनुमति दी है. आधिकारिक सूत्र ने इसकी जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि वैक्सीन मेडिकल स्टोर में उपलब्ध नहीं होगा. हॉस्पिटल और क्लिनिक वैक्सीन खरीद सकते हैं और इन्हें टीकाकरण का डाटा डीसीजीआई को हर छह महीने में देना हो.

इससे एक दिन पहले बुधवार को सूत्रों ने बताया था कि दोनों टीकों कीमत प्रति खुराक 275 रुपये और अतिरिक्त सेवा शुल्क 150 रुपये तक सीमित रखने की संभावना है. राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) को टीकों को किफायती बनाने के लिए कीमत को सीमित रखने की दिशा में काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है.

अभी तक कोवैक्सीन की कीमत 1,200 रुपये प्रति खुराक है, जबकि कोविशील्ड की एक खुराक की कीमत निजी अस्पतालों में 780 रुपये है. कीमतों में 150 रुपये का सेवा शुल्क भी शामिल है. फिलहाल दोनों टीके देश में केवल आपातकालीन उपयोग के लिए अधिकृत हैं.

पिछले दिनों केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति ने 19 जनवरी को कुछ शर्तों के साथ वयस्क आबादी के बीच उपयोग के लिए कोविड रोधी टीकों कोविशील्ड और कोवैक्सीन को नियमित रूप से बाजार में उतारने की मंजूरी देने की सिफारिश की थी.

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के निदेशक (सरकार और नियामक मामले) प्रकाश कुमार सिंह ने 25 अक्टूबर को भारत के औषधि महानियंत्रक को एक आवेदन जमा किया था, जिसमें कोविशील्ड टीके को बाजार में उतारने की मंजूरी मांगी गई थी. कुछ सप्ताह पहले भारत बायोटेक के पूर्णकालिक निदेशक वी कृष्ण मोहन ने कोवैक्सीन के लिए नियमित मंजूरी की मांग करते हुए क्लीनिक ​​डेटा के साथ-साथ रसायन विज्ञान, निर्माण और नियंत्रण संबंधी पूरी जानकारी प्रस्तुत की. कोवैक्सीन और कोविशील्ड को पिछले साल तीन जनवरी को आपातकालीन उपयोग मंजूरी (ईयूए) दी गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget