एक्सप्लोरर

अमरनाथ यात्रा: आज से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जान लें जरूरी नियम

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है. रजिस्ट्रेशन के लिए प्रशासन की ओर से गाइडलाइन जारी किए गए हैं. पढ़ें पूरी जानकारी...

नई दिल्लीः हिंदुओं के पवित्र धार्मिक स्थल अमरनाथ गुफा के लिए वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होगा. यह यात्रा 56 दिनों तक चलती है. यात्री बालटाल मार्ग से होकर अमरनाथ गुफा तक जाएंगे और बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे. यह गुफा मंदिर 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. यात्रा 28 जून से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलेगी. एक अधिकारी ने बताया कि यात्रा क दौरान सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल लागू रहेंगे और इस दौरान सरकार की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया जाएगा.

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नीतीश्वर कुमार ने बताया, ''दोनों रूट के लिए रजिस्ट्रेशन पूरे देश में 446 बैंक शाखाओं के जरिए 1 अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक (316), जम्मू कश्मीर बैंक (90) और यस बैंक (40) की शाखा शामिल हैं.''

रजिस्ट्रेशन के लिए प्रक्रिया

सीईओ ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए प्रक्रिया के बारे में विवरण, आवेदन पत्र और बैंक की शाखाओं की राज्यवार सूची पूरे पते के साथ बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है. यात्री इन शाखाओं में जाकर यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

नीतीश्वर कुमार ने बताया कि राज्य सरकारों या केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों की ओर से अधिकृत डॉक्टरों या चिकित्सा संस्थानों द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र ही रजिस्टर्ड बैंक शाखाओं में स्वीकार किए जाएंगे. इस साल की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के रजिस्ट्रेशन के लिए 15 मार्च के बाद जारी किए गए प्रमाणपत्र ही वैध माने जाएंगे.

बोर्ड की वेबसाइट पर सभी जानकारी

अधिकारी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन करने के लिए जिन कदमों का पालन करना होगा, उनके बारे में सभी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दी गई है. उन्होंने कहा कि इसमें शिविरों तक पहुंचने की जानकारी, पंजीकरण के लिए शुल्क, टट्टू, पालकी और पोर्टर्स के लिए शुल्क भी शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि 13 साल से कम या 75 साल से अधिक आयु के लोग और छह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाओं को इस साल की यात्रा के लिए कोविड-19 मानदंडों के अनुसार पंजीकृत नहीं किया जाएगा.

भारत पहुंचे तीन और राफेल विमान, UAE के आसमान में भरा ईधन, अब हमारे पास ऐसे 14 लड़ाकू विमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget