एक्सप्लोरर

रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ: दिल्ली में चौराहों पर तैनात होंगे नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक, नहीं कटेगा चालान

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए ’रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान की शुरुआत करने की बात कही है. इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में 100 चौराहों पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे.

नई दिल्ली: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को बताया कि ’रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ (लाल बत्ती चालू, गाड़ी बंद) अभियान के तहत बुधवार से राष्ट्रीय राजधानी में 100 चौराहों पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे. राय ने बताया कि यह पहल आईटीओ से होगी. उन्होंने बताया कि यह केवल एक जागरूकता मुहिम होगी और इसके तहत किसी का चालान नहीं काटा जाएगा.

गोपाल राय ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार का मानना है कि यदि कोविड-19 हालात के दौरान प्रदूषण के कारण हर एक व्यक्ति प्रभावित होता है, तो हर किसी को (प्रदूषण कम करने में) योगदान देने की आवश्यकता है, भले ही यह दो मिनट का योगदान हो या यातायात सिग्नल पर दिया गया योगदान हो. हम जागरुकता मुहिम आक्रामकता के साथ शुरू कर रहे हैं. मुझे लगता है कि जब किसी चीज की शुरुआत की जाती है, तो काम मुश्किल लगता है, लेकिन यह धीरे-धीरे राष्ट्रीय राजधानी की संस्कृति बन जाएगा.’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने इस अभियान के लिए 100 चौराहों का चयन किया है. मंत्री ने बताया कि इस कार्य के लिए करीब 2,500 पर्यावरण मार्शलों को नियुक्त किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘वे यातायात पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करेंगे और मुहिम को आगे बढ़ाएंगे. वह परिवहन विभाग के दलों को भी तैनात कर रहे हैं.’’

राय ने बताया कि वे पोस्टर पकड़ेंगे और लाल बत्ती होने पर अपने वाहन के इंजन बंद करने वाले लोगों को गुलाब देंगे. यात्रियों को इस बारे में जागरुक किया जाएगा कि इस कदम से वे किस प्रकार प्रदूषण से लड़ सकते हैं.

उन्होंने इस मुहिम को एक बड़ा सकारात्मक कदम बताते हुए कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी में करीब एक करोड़ वाहन पंजीकृत हैं और विशेषज्ञों का कहना है कि औसतन एक वाहन एक दिन में 15 से 20 मिनट लाल बत्ती पर खड़ा रहता है और अनावश्यक रूप से ईंधन जलाता है.’’ राय ने कहा, ‘‘इस सोच को बदलने की आवश्यकता है. इस मुहिम के जरिए हम वाहनों से होने वाले 15 से 20 प्रतिशत प्रदूषण को कम करने की कोशिश कर सकते हैं.’’

इसे भी पढ़ेंः पंजाब के बाद अब राजस्थान सरकार कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा में बिल लाएगी, सीएम गहलोत ने किया एलान

चेहरा एक नाम अनेक, डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग पैडलर गिरफ्तार, पूछताछ में हैरान रह गई क्राइम ब्रांच की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget