एक्सप्लोरर

Tractor Rally Violence: कौन है वो शख्स जिसने फहराया लाल किले पर खालसा पंथ का झंडा

लाल किले पर जमा हुई भीड़ का फायदा उठाते हुए उपद्रवी किसानों ने न सिर्फ लाल किले में तोड़फोड़ की बल्कि वहां मौजूद खंभे पर खालसा पंथ का झंडा 'निशान साहब' को लहरा दिया. इस खंभे पर प्रधानमंत्री हर साल 15 अगस्त के दिन ध्वजारोहन करते हैं.

नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी दिल्ली में किसानों की तरफ से आयोजित ट्रैक्टर रैली ने न सिर्फ लाल किले के रंग को भंग किया बल्कि इतिहास में ऐसे बुरे पन्नों को जोड़ दिया जिसका जिक्र सदियों तक होगा. कुछ शर्तों के साथ किसानों को ट्रैक्टर रैली की इजजात मिली. पुलिस ने रूट तय किए थे. लेकिन किसानों ने पुलिस की तमाम शर्तों को तोड़ते हुए पहले आईटीओ और फिर लाल किले तक पहुंच गए. लेकिन लाल किले पर उपद्रवी किसानों ने जिस तरह से उत्पात मचाया और हिंसा को अंजाम दिया, जिससे हर कोई हैरान रह गया.

उपद्रवी किसान इस कदर भड़के और बेहूदगी पर उतरे कि उन्होंने लाल किले की गरिमा का भी सम्मान नहीं किया है और उस खंभे पर खालसा पंथ का झंडा लहरा दिया जहां हर साल स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं. झंडा फहराने का काम पंजाब के तरनतारन के रहने वाले युवक ने अंजाम दिया.

कैसे पहुंचे लाल किला

ट्रैक्टर रैली में शामिल ट्रैक्टर अपनी धुन में लगातार आगे बढ़ते जा रहे थे. रास्ते में मिलने वाले बैरिकेटिंग को उपद्रवियों ने या तो हटा दिया या कुचलते हुए आगे बढ़ गए. आईटीओ पर उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले तो दागे लेकिन वह भी उपद्रवियों को लाल किले तक पहुंचने तक नहीं रोक सके.

भीड़ का फायदा उठाते हुए उपद्रवी किसानों ने न सिर्फ लाल किले में तोड़फोड़ की बल्कि उस खंभे पर खालसा पंथ का झंडा 'निशान साहिब' को लहरा दिया जहां देश के प्रधानंत्री 15 अगस्त के दिन ध्वजारोहन करते हैं.

परिवार के लोग हैं खुश

खालसा पंथ का झंडा लहराते ही सभी लोग भौंचक रह गए. सभी के मन में यही सवाल उठने लगा कि आखिर कौन है ये शख्स जिसने लाल किले के प्राचीर से खालसा पंथ का झंडा लहरा दिया. इस शख्स ने एक नहीं बल्कि दो-दो झंडे उस खंभे पर फहरा दिए.

शुरुआत में तो पुलिस भी भौंचक रह गई लेकिन तुरंत जांच पड़ताल में जुट गई कि आखिर कौन था वह शख्स जिसने ऐसा किया. कुछ ही देर बाद जांच में जुटी पुलिस को शख्स के बारे में पता चल गया. पुलिस ने झंडा लहराने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली. पुलिस के मुताबिक झंडा लहराने वाले उपद्रवी का नाम जुगराज सिंह है. वह पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है.

abp न्यूज़ से बातचीत में किसानों का खुलासा, दीप सिद्धू-लक्खा सिधाना के कहने पर लाल किला पहुंचे थे

क्राइम ब्रांच करेगी किसान परेड में हुए बवाल की जांच, उपद्रवियों की पहचान के लिए ली जा रही CCTV की मदद- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा

Embed widget