एक्सप्लोरर

2000, 500, 200 और 50 के बाद 10 का नया नोट, जानें इनके बारे में सब कुछ

2000, 500 रुपये के नए नोट के बाद अब आरबीआई ने एलान किया है कि वो 10 रुपये के नए नोट लाएगी.

नई दिल्ली: आठ नवंबर 2016 को पीएम नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी, जिसमें 500 और हजार रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने का एलान किया गया. इसके बाद 2000 और 500 रुपये के नए नोट जारी किए गए. इतना ही नहीं आरबीआई ने साल 2017 में 200 रुपये और 50 रुपये के नोट भी जारी किए. अब साल 2018 की शुरूआत के साथ ही आरबीआई ने शुक्रवार को 10 रुपये के नए नोट का फर्स्ट लुक जारी किया.

भारत में मौजूदा रंगीन नोटों की एक झलक

2000 रुपये का गुलाबी नोट: साल 2016 में नोटबंदी की घोषणा के बाद 2000 रुपये का नया नोट जारी किया गया. गुलाबी रंग के इस नोट ने खूब सुर्खियां बटोरीं. इस नोट पर एक तरफ महात्मा गांधी की तस्वीर है तो दूसरी तरफ मंगलयान की तस्वीर हैं. जिस तरफ मंगलयान की तस्वीर है उसके बाई तरफ नीचे स्वच्छ भारत का लोगो बना हुआ है. बता दें कि इन नोट की लंबाई पुराने नोटों के मुकाबले ज्यादा है. इसके साथ ही चौड़ाई पुराने 1000 और 500 रुपये के नोटों के मुकाबले कम है.

500 रुपये का हरा नोट: नोटबंदी की घोषणा के बाद 2000 रुपये के अलावा 500 रुपये के नए नोट भी जारी किए गए थे. इस नोट में भी सामने की तरफ महात्मा गांधी की तस्वीर है. इस नोट के पीछे की तरफ लाल किले की तस्वीर है, जिस पर तिरंगा लहरा रहा है. 2000 रुपये के नोट की तरह ही इसके पीछे भी स्वच्छ भारत का लोगो बना हुआ है. इस नोट की लंबाई पुराने और चौड़ाई पुराने 500 रुपये के नोट से कम है. 

200 रुपये का हल्का पीला नोट: 200 रुपये के नए नोट की बात करें तो इसका रंग हल्का पीला है. इस नोट के सामने की तरफ भी महात्मा गांधी की तस्वीर है. वहीं इस नोट के पीछे शांति स्तूप की तस्वीर बनी हुई है. 2000 और 500 रुपये के पुराने नोट की तरह ही 200 के नए नोट के पीछे भी स्वच्छ भारत का लोगो बना हुआ है.

50 रुपये का फ्लोरोसेंट ब्लू नोट: 50 रुपये के नए नोट का रंग फ्लोरोसेंट ब्लू है. इस नोट के पीछे हम्पी के रथ की तस्वीर है. इसके साथ ही इस नोट पर भी स्वच्छ भारत का लोगो बना हुआ है.

10 रुपये का चॉकलेट ब्राउन नोट: आरबीआई ने शुक्रवार को 10 रुपये के नए नोट का फर्स्ट लुक जारी किया है और इसकी नई तस्वीर के मुताबिक उनका कलर चॉकलेट ब्राउन होगा. 10 रुपये के नए नोट महात्मा गांधी सीरीज के अंतर्गत आएंगे. दस के नोट में नया बदलाव ये होगा कि इसपर कोणार्क स्थित सूर्य मंदिर की तस्वीर लगी होगी.  कहा जा रहा है कि आरबीआई ने पहले ही 10 रुपये के करीब 100 करोड़ नोट छाप लिए हैं और वे जल्द ही इन्हें चलन में भी उतारा जाएगा. हाल ही में केंद्र सरकार ने 10 रुपये के नये नोटों के डिजाइन पर सहमति दे दी है और अब जल्द ही इन नोटों के चलन में आने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विरोध का हक है, पर...' आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज
'विरोध का हक है, पर...' आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज
Explained: सांसदों-विधायकों की गिरफ्तारी के मुख्य नियम और प्रोटोकॉल क्या? पुलिस नहीं कर सकती नजरअंदाज
Explained: सांसदों-विधायकों की गिरफ्तारी के मुख्य नियम और प्रोटोकॉल क्या? पुलिस नहीं कर सकती नजरअंदाज
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
जोरहाट में हनी-ट्रैपिंग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
जोरहाट में हनी-ट्रैपिंग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर पर PAK की साजिश UN चीफ ने की फेल! इस्लामाबाद बुलाकर मुनीर ने चली गंदी चाल
कश्मीर पर PAK की साजिश UN चीफ ने की फेल! इस्लामाबाद बुलाकर मुनीर ने चली गंदी चाल
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार, किस्से राजकुमार के
राजकुमार: अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
Embed widget