एक्सप्लोरर

HAL के कर्मचारी चाहते हैं कि रक्षा मंत्री उनसे माफी मांगें: राहुल गांधी का दावा

राहुल गांधी ने कहा कि एचएएल के कर्मचारी चाहते हैं कि रक्षा मंत्री एचएएल का अपमान करने के लिए माफी मांगें. हालांकि हम समझते हैं कि वो माफी नहीं मांगेंगी.

नई दिल्लीः आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेंगलुरू में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के कर्मचारियों के साथ मुलाकात की. दोपहर बाद राहुल गांधी एचएएल के हेड ऑफिस के बाहर कंपनी के कर्मचारियों के साथ संवाद करने के लिए पहुंचे. इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने दावा किया कि राहुल गांधी से मुलाकात में 75 फीसदी पुराने और 25 फीसदी मौजूदा एचएएल कर्मचारी पहुंचे थे. मिली जानकारी के मुताबिक एक कर्मचारी ने कहा एचएएल को राफेल का ठेका न मिलना शर्मनाक है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एचएएल कर्मचारियों से मिलने के बाद कहा कि एचएएल के कर्मचारियों ने उनसे कहा कि उनकी कंपनी भारत में डिफेंस उपकरण बनाने की सर्वश्रेष्ठ कंपनी है और वो इस मामले में सबसे अनुभवी कंपनी हैं. उन्हें इस बात से अपमान महसूस हुआ और दुख पहुंचा है कि उनकी देशभक्ति पर भारत सरकार ने सवाल उठाए हैं. इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि एचएएल के कर्मचारी चाहते हैं कि रक्षा मंत्री एचएएल का अपमान करने के लिए माफी मांगें. हालांकि हम समझते हैं कि वो माफी नहीं मांगेंगी. वो एचएएल के कम अनुभव को लेकर को बात करती हैं लेकिन उनके पास अनिल अंबानी की अनुभवहीनता को लेकर कहने के लिए कुछ नहीं है. राहुल गांधी ने वहां एचएएल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एचएएल सिर्फ एक कंपनी नहीं है और जब भारत को आजादी मिली थी देश ने कुछ खास क्षेत्रों में रणनीतिक ऐसेट बनाए थे. एचएएल देश को एयरोस्पेस में ले जाने वाला स्ट्रेटेजिक ऐसेट है. आपने जो कार्य इस देश के लिए किया है वो शानदार है और देश आपका कर्जदार है.

हालांकि राहुल गांधी के कार्यक्रम में जाने से पहले खबर आई थी कि एचएएल कर्मचारी एसोसिशन ने उनसे मिलने से इंकार कर दिया है. एचएएल कर्मचारी एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि हम सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं. प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का प्रतिनिधित्व करते हैं. हालांकि उन्होंने रफाल का कॉन्ट्रैक्ट न मिलने का दर्द जरूर जताया लेकिन इसका अर्थ ये नहीं बताया कि सरकार के खिलाफ हैं.

इस कंपनी जाने से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि एचएएल देश की सामरिक संपत्ति है. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की एयरोस्पेस इंडस्ट्री का भविष्य ऑफसेट पार्टनर का गिफ्ट अनिल अंबानी को देकर बर्बाद कर दिया गया है. राहुल गांधी ने कहा कि आइए और देश की रक्षा करने वाले एचएएल के गौरव की रक्षा कीजिए.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, " एचएएल भारत की सामरिक संपत्ति है. राफेल का कॉन्ट्रैक्ट अनिल अंबानी को देने से भारत के एयरोस्पेस इंडस्ट्री के भविष्य को बर्बाद कर दिया गया है". उन्होंने आगे कहा, "भारत की रक्षा करने वाले के गौरव की रक्षा करने के लिए आइए. मैं बेंगलुरू में एचएएल के कर्मचारियों के साथ खड़े होने के लिेए आया हूं. आप सब भी आइए एचएएल हेडक्वार्टर के पास 3 बजे. "

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget