एक्सप्लोरर

देश शर्मसार है: उन्नाव-कठुआ के बाद सूरत और रोेहतक में 8 से 10 साल की बच्चियों से दरिंदगी

उत्तर प्रदेश उन्नाव रेप कांड में बीजेपी का नेता अपराध में शामिल है तो जम्मू के कठुआ रेप और मर्डर केस में समाज का घिनौना चेहरा सामने आया. अब सूरत और रोहतक की घटना सामने है. हर दिन कहीं न कहीं से कोई न कोई घटना सामने आ रही है. ऐसे लग रहा है कि समाज ने छोटी छोटी बच्चियों के खिलाफ जंग छेड़ रखी है.

नई दिल्ली/सूरत/ रोहतक/उन्नाव/जम्मू: एक के बाद एक बलात्कार की घटनाओं से देश का सिर शर्म से झुका हुआ है. उन्नाव और कठुआ गैंगरेप की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि सूरत और रोहतक में बच्चियों के साथ जो हुआ, उसने पूरे समाज का सिर एक बार फिर झुका दिया. सूरत और रोहतक में 8-10 साल की बच्चियों को दरिंदगी का शिकार बनाया गया है.

उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप कांड में बीजेपी का नेता अपराध में शामिल है तो जम्मू के कठुआ रेप और मर्डर मामले में समाज का घिनौना चेहरा सामने आया. यहां अपराध को हिंदू-मुस्लिम चश्मे से देखा गया. अब सूरत और रोहतक की घटना सामने है. हर दिन कहीं न कहीं से कोई न कोई घटना सामने आ रही है. ऐसे लग रहा है कि समाज ने छोटी छोटी बच्चियों के खिलाफ जंग छेड़ रखी है.

सूरत की घटना

सूरत में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या हुई. पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस अभी तक बच्ची की पहचान भी नहीं कर पाई है. सूरत में पुलिस ने मृत बच्ची की फोटो के साथ 1200 पोस्टर लगाए हैं. शहर और ट्रेनों में भी बच्ची की पहचान के लिए पोस्टर लगाए गए हैं. मृतक बच्ची की पहचान के लिए देश भर के 8 हजार गुमशुदा बच्चों की पहचान करवाई गई. मृत बच्ची के डीएनए और ब्लड सैम्पल्स भी ले लिए गए हैं.

सूरत पुलिस लगातार नागरिकों से अपील कर रही है कि वो बच्ची की पहचान या आरोपी की पहचान में मदद करें.

सूरत पुलिस ने मासूम बच्ची से बलात्कार और हत्या के मामले में अफ़वाह फैलाने और सांप्रदायिक तनाव भड़काने का काम कर रहे तीन लोगों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया है. सोशल मीडिया में दावा किया गया था कि घटना में एबीवीपी का एक नेता शामिल है.

सूरत के पुलिस कमिश्नर ने गुनहगार की खबर देने वाले को 20 हजार के इनाम की घोषना की है. वहीं दूसरी ओर सूरत के एक बिल्डर ने मासूम के गुनहगार की जानकारी देनेवाले को 5 लाख की इनाम की का एलान किया है.

रोहतक की घटना

हरियाणा के रोहतक में एक बच्ची का शव मिला है. रोहतक के टिटोली गांव की नहर में एक बैग में लगभग 8 से 10 साल की एक बच्ची का शव मिला है. बच्ची की पहचान नहीं हो पाई है. शव के हालात काफी बदहाल हैं. पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की है.

फिलहाल मामला हत्या कर शव को क्षत-विक्षत करने का माना जा रहा है. बच्ची के साथ किसी प्रकार की हैवानियत हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा. लेकिन रेप की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान हैं.

उन्नाव की घटना

यूपी के उन्नाव की घटना में देश को दिशा देने वाले ही आरोपी हैं. अभी आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर जेल में है और मामले की सीबीआई जांच की जा रही है. आरोप के मुताबिक उन्नाव में करीब एक साल पहले एक नाबालिग के साथ विधायक और उनके गुर्गों ने गैंगरेप किया. पीड़ित केस दर्ज किए जाने के लिए लड़ती रही और अदालत के आदेश के बाद केस दर्ज हुआ. पीड़ित ने सीएम योगी के दरबार में इंसाफ चाहा, लेकिन उसके पिता के साथ मारपीट की गई और फिर उसके पिता की मौत हो गई.

इस मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार का रवैया पीड़ित को इंसाफ दिलाना वाला नहीं रहा है और बड़ी अदालत के रुख और जनता में भारी रोष को देखते हुए इस घटना की सीबीआई जांच का एलान किया गया. अब आरोपी सीबीआई के शिकंजे में है.

कठुआ की घटना

कठुआ बलात्कार और हत्या मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ कठुआ जिला और सत्र न्यायालय में आज से सुनवाई शुरू होगी. सभी 8 अभियुक्तों पर आरोप है कि उन्होंने आठ साल की लड़की को जनवरी में एक सप्ताह तक कठुआ जिले के एक गांव के मंदिर में बंधक बनाकर रखा और उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ बार-बार बलात्कार किया और बाद में उसकी हत्या कर दी.

लेकिन इस घटना का दुखद पहलू ये है कि जब पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने पहुंची को कठुआ के वकीलों ने भी इसका विरोध किया. इस घटना को हिंदू-मुस्लिम चश्मे से देखा गया. पीड़ित को इंसाफ दिलाने में रुकावट पैदा करने का काम महबूबा सरकार के दो मंत्रियों ने भी किया. भारी विरोध के बीच उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया.

पलवल की घटना

पलवल में कुछ लोगों द्वारा एक युवती के साथ कथित तौर सामूहिक बलात्कार करने और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है.

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है. मामले की जांच करने वाली बबीता के अनुसार एक पीड़िता महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 14 अप्रैल को 22 साल की पीड़िता अपने घर में अकेली थी. इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर दया कॉलोनी निवासी पेंटर, कुलदीप, रवि, शक्ति और मिथुन उसके घर में घुस आए और गैंगरेप किया. जब पीड़िता ने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच सरकार-CJP के बीच कहां बनी सहमति, किन मुद्दों पर बातें अटकी, जानें पूरी डिटेल्स
प्रदर्शन के बीच सरकार-CJP के बीच कहां बनी सहमति, किन मुद्दों पर बातें अटकी, जानें पूरी डिटेल्स
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘जीवन की सबसे भयावह आपदा', बाढ़ देख भावुक हुए AIUDF चीफ अजमल, केन्द्र से मांगा 10000 करोड़ का स्पेशल पैकेज
‘जीवन की सबसे भयावह आपदा', बाढ़ देख भावुक हुए AIUDF चीफ अजमल, मांगा 10000 करोड़ का स्पेशल पैकेज
किन समझौते पर सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन की भूख हड़ताल, जल्द करेंगे अपना वीडियो जारी
किन समझौते पर सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन की भूख हड़ताल, जल्द करेंगे अपना वीडियो जारी

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget