एक्सप्लोरर

'औरंगजेब के भक्त हैं', रंजीत सावरकर का ओवैसी पर हमला, जानें तुषार गांधी पर क्या बोले?

Ranjit Savarkar On Asaduddin Owaisi: रंजीत ने कहा कि सरकार को ओवैसी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करना चाहिए. उनका परिवार देशद्रोह की परंपरा से जुड़ा हुआ है.

Ranjit Savarkar: वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने शनिवार (15 मार्च, 2025) को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए रंजीत सावरकर ने ओवैसी की तुलना कुत्ते से करते हुए उन्हें झूठा और देशद्रोही करार दिया. वहीं, तुषार गांधी के बारे में कहा कि वह समाजवादी पार्टी के प्रचार एजेंट हैं और इतिहास के प्रति उनकी समझ अत्यंत कमजोर है.

ओवैसी ने वीर सावरकर के बारे में कुछ विवादास्पद बयान दिए थे, जिन पर रंजीत सावरकर ने कहा कि ओवैसी एक नंबर के झूठे इंसान हैं. वह जानबूझकर झूठ बोलते हैं. जो आदमी औरंगजेब की कब्र पर जाकर माथा टेकता है, वह वीर सावरकर के बारे में बोलने का कोई हक नहीं रखता. ओवैसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह हिंदुओं में फूट डालने का काम करते हैं और यही काम उनके पिता और दादा भी करते आए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ओवैसी की पार्टी का उद्देश्य हिंदू-मुस्लिम विभाजन करना है, जो देश के लिए खतरनाक है.

'औरंगजेब के भक्त हैं ओवैसी'

रंजीत सावरकर ने आगे कहा कि ओवैसी औरंगजेब के भक्त हैं और वह अपनी पार्टी के माध्यम से मुस्लिमों को बांटने की साजिश करते हैं. सरकार को उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करना चाहिए. ओवैसी के बारे में वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते, क्योंकि उनका परिवार देशद्रोह की परंपरा से जुड़ा हुआ है.

तुषार गांधी पर क्या बोले रंजीत सावरकर 

वहीं, तुषार गांधी पर जुबानी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह केवल समाजवादी पार्टी के प्रचारक हैं. उनका काम ही देश में आग लगाना है. तुषार गांधी के पास दूसरा कोई काम नहीं है. वह महात्मा गांधी की हत्या के बारे में भी इतिहास नहीं जानते. महात्मा गांधी की हत्या तीन लोगों ने की थी, लेकिन तुषार गांधी को यह भी नहीं पता होगा. रंजीत सावरकर ने तुषार गांधी को चेतावनी दी कि उनका यह बयान केवल अपने स्वार्थ के लिए दिया गया है और यह देश में नफरत और हिंसा फैलाने का कारण बन सकता है.

रंजीत सावरकर ने आगे कहा कि तुषार गांधी जैसे लोग अपने स्वार्थ के लिए समाज में आग लगा रहे हैं और देश के बारे में कुछ नहीं सोचते. उनका उद्देश्य सिर्फ अपने नाम को बढ़ाना है. तुषार गांधी को इतिहास की सही जानकारी प्राप्त करनी चाहिए और बयानबाजी से बचना चाहिए, जो केवल समाज में असहमति और आक्रोश पैदा करती है. रंजीत सावरकर ने सरकार से ओवैसी और तुषार गांधी दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि सरकार को तुषार गांधी और ओवैसी दोनों के खिलाफ ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि समाज में शांति बनी रहे.

ये भी पढ़ें: Hindi Row: 'भ्रमित करने के अलावा और कुछ नहीं', हिंदी भाषा को लेकर विवाद पर पवन कल्याण का स्टालिन पर पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget