एक्सप्लोरर

Congress On PM Modi: 'भक्तों से माफी मांगे प्रधानमंत्री...', PM मोदी के बजरंगबली वाले बयान पर बोले सुरजेवाला

Surjewala On PM Modi: पीएम मोदी के बजरंगबली वाले बयान पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है. पार्टी ने इसे भगवान का अपमान बताया है. वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी इस मामले पर पीएम मोदी को घेरा है.

Congress On PM Modi Statement: कांग्रेस ने भगवान हनुमान की तुलना हिंदुत्ववादी संगठन बजरंग दल से करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने को कहा है. कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पीएम मोदी के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भगवान हनुमान पवित्रता, श्रद्धा और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता, सेवा और बलिदान के प्रतीक हैं. किसी व्यक्ति या संगठन की तुलना उनसे करना भगवान हनुमान का अपमान है.

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पीएम मोदी हनुमान जी के लाखों भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने नफरत फैलाने वाले बजरंग दल और अन्य संगठनों पर निर्णायक कार्रवाई का आश्वासन देने के लिए कांग्रेस की आलोचना की थी. इस दौरान पीएम ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर कहा कि पहले इन्होंने (कांग्रेस) भगवान राम को कैद में रखा और अब बजरंग दल को बैन करने की मांग करके भगवान हनुमान को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है.

सुरजेवाला ने बताया भगवान हनुमान का अपमान
पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है और इसे भगवान हनुमान का अपमान बताया है. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, 'बेशक, ये झूठी अफवाह बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, स्वयंभू चाणक्य के कारखाने में बनाई गई थी, लेकिन लाखों हनुमान भक्त पूरी ताकत के साथ इसका मुकाबला करेंगे.' सुरजेवाला ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी कंपनी कर्नाटक में '40 फीसदी' घोटाले वाली बीजेपी सरकार के बारे में कुछ बोलने से बच रही है. 

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर चुनाव का ध्रुवीकरण करने के लिए बेकार के बहाने ढूंढ ने का आरोप लगाया और कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी के लिए हर चुनाव भ्रष्टाचार, कमरतोड़ महंगाई, बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और नफरत के माहौल के बुनियादी मुद्दों का जवाब देने के बजाय धर्म के आधार पर समाज को बांटने का मौका है.

'भगवान हनुमान के लाखों भक्तों से माफी मांगें'
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी इस मामले पर पीएम मोदी को घेरा. खेड़ा ने कहा, 'प्रधानमंत्री की हिम्मत कैसे हुई कि ध्रुव सक्सेना के बजरंग दल की तुलना भगवान बजरंग बली से करें? मिस्टर मोदी, कृपया भगवान हनुमान के लाखों भक्तों से माफी मांगें.'

ये भी पढ़ें: Vaishno Devi Stampede: वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ पर हाईकोर्ट का निर्देश- मामले में सख्त एक्शन ले प्रशासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget