एक्सप्लोरर

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब के सीएम ने स्वीकारा कैबिनेट मंत्री गुरजीत सिंह का इस्तीफा

सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने गुरजीत के इस्तीफे के मुद्दे पर आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से चर्चा की और तब उनका इस्तीफा स्वीकार करने का फैसला किया. गुरजीत ने 10 दिन पहले मंत्री पद से इस्तीफा दिया था.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरूवार को बिजली एवं सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. रेत खनन नीलामी में कथित संलिप्तता को लेकर गुरजीत विपक्ष के हमलों से घिरे थे.

सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने गुरजीत के इस्तीफे के मुद्दे पर आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से चर्चा की और तब उनका इस्तीफा स्वीकार करने का फैसला किया. गुरजीत ने 10 दिन पहले मंत्री पद से इस्तीफा दिया था.

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अमरिंदर सिंह ने बताया, ‘‘राणा गुरजीत सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है.’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन और अपनी मंत्रिपरिषद के विस्तार पर भी पार्टी अध्यक्ष से चर्चा की. कपूरथला से विधायक गुरजीत ने अपने त्याग-पत्र में कहा था कि वह अपने परिवार के कारोबार से पिछले 10 साल से जुड़े रहे हैं, लेकिन हालिया महीनों में इससे जुड़े विवादों ने पार्टी हित में अपने पद से इस्तीफा देने के अलावा उनके पास और कोई विकल्प नहीं छोड़ा है.

गुरजीत पर अवैध रूप से रेत खनन के ठेके हासिल करने का आरोप था. उन पर आरोप था कि उन्होंने अपने रसोइये और कार्यालय स्टाफ के नामों पर बेनामी लेनदेन के जरिए रेत और बजरी खनन के ठेके हासिल किए. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी की पंजाब इकाई का पुनर्गठन जल्द होगा. उन्होंने कहा कि लुधियाना नगर निगम चुनावों के बाद उनकी मंत्रिपरिषद का विस्तार होगा.

अमरिंदर सिंह और राहुल गांधी की बैठक के वक्त पंजाब के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, पंजाब मामलों की प्रभारी सचिव आशा कुमारी और पार्टी के सचिव हरीश चौधरी भी मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget