एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर बौखलाया पाकिस्तान, जानें क्या कुछ कहा?

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भारत और दुनिया के कई हिस्सों में दीये जलाकर दिवाली मनाई जा रही है. इस अवसर पर पाकिस्तान ने बौखलाहट दिखाई है.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या के राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने पर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पड़ोसी देश ने इस पवित्र उत्सव की निंदा की है. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा है कि प्राण प्रतिष्ठा भारत के बढ़ते बहुसंख्यकवाद का संकेत है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चरमपंथियों की भीड़ ने बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था. एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, बयान में कहा गया, ''दुर्भाग्य से भारत की सर्वोच्च न्यायपालिका ने न केवल इस घृणित कृत्य के लिए जिम्मेदार अपराधियों को बरी कर दिया, बल्कि ध्वस्त मस्जिद के स्थान पर एक मंदिर के निर्माण की भी अनुमति दे दी.''

राम मंदिर समारोह को लेकर क्या कुछ बोला पाकिस्तान?

बयान में कहा गया, ''पिछले 31 वर्षों का घटनाक्रम, जिसकी वजह से आज का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ, वो भारत में बढ़ते बहुसंख्यकवाद का संकेत है. यह भारतीय मुसलमानों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से हाशिए पर धकेलने के लिए चल रहे प्रयासों का एक महत्वपूर्ण पहलू है.'' पाकिस्तान ने दावा किया है कि मस्जिद का मुद्दा भारत के लोकतंत्र पर एक धब्बा है.

ज्ञानवापी और शाही ईदगाह मस्जिद को लेकर ये बोला

पाकिस्तान ने कहा कि वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद समेत मस्जिदों की एक बढ़ती हुई सूची है, जो अपवित्र कि जाने और विनाश के खतरे का सामना कर रही हैं.

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में सोमवार (22 जनवरी) को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आदि ने इस अवसर पर रामलला के इस विशेष अनुष्ठान में हिस्सा लिया. इसके बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया. देश और दुनिया से करोड़ों लोग इस अवसर के साक्षी बने.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में कहा था कि ऐसे साक्ष्य मौजूद हैं जो बाबरी स्थल पर एक हिंदू मंदिर के अस्तित्व को साबित करते हैं. अदालत ने विवादित स्थल पर मंदिर के निर्माण की अनुमति दे दी थी. साथ ही मस्जिद के निर्माण के लिए जमीन का एक अलग टुकड़ा उपलब्ध कराने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया था.

यह भी पढ़ें- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम ममता बनर्जी का पहला बयान, '...लेकिन देवी सीता पर साध लेती है चुप्पी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget