एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Remark: 'मैंने PM को नीच कहा, BJP के पास कोई सबूत है?', बीएसपी सांसद दानिश अली की चुनौती

Ramesh Bidhuri Remarks: बीएसपी सांसद दानिश अली ने आरोप लगाया है कि बीजेपी की क्राइसिस मैनेजमेंट टीम ने उनके खिलाफ निराधार आरोप लगाए हैं. PM मोदी के खिलाफ उन्होंने कुछ भी अपशब्द नहीं कहे.

Ramesh Bidhuri Video: लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किए जाने के बाद मामले में नया मोड़ आया है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि दानिश अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नीच शब्द का इस्तेमाल किया, जिससे बिधूड़ी आपा खो बैठे.

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि लोकसभा में चर्चा के दौरान जब यह विवाद हुआ तब वह वहीं थे. पीएम मोदी एक गरीब परिवार के हैं इसलिए दानिश अली लगातार उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे. उन्होंने पीएम मोदी को नीच कहा. वह अपने नाम के आगे कुंवर दानिश अली लगाते हैं इसलिए दूसरों को कीड़ा मकोड़ा समझते हैं.

हालांकि बीजेपी के इन आरोपों को दानिश ने सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी आरएसएस से नेताओं को यही ट्रेनिंग मिली है कि एक झूठ को सौ बार बोलो ताकि सच लगने लगे. दानिश अली ने चुनौती दी है कि पीएम के खिलाफ किसी भी तरह के अपशब्द अगर उन्होंने लोक सभा में कहा है, तो उसका प्रमाण बीजेपी सामने लाए.

दानिश ने आरोपों को नकारा

दानिश अली ने शनिवार (23 सितंबर) न्यूज एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में कहा, "भाजपा की क्राइसिस मैनेजमेंट टीम ने 48 घंटे तक मंथन करने के बाद अगर मुझ पर कोई आरोप लगाया तो ढंग का लगाए होते. मैं इतना नहीं गिरा हूं कि पीएम के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करूंगा. उनका आरोप निराधार है."

लोकसभा में संसद के बजट सत्र के आख़िरी दिन 21 सितंबर को खड़े हुए विवाद को लेकर दानिश ने कहा कि वहां जो भी हुआ वह रिकॉर्ड पर है. रमेश बिधूड़ी प्रधानमंत्री पद की गरिमा को तार तार कर रहे थे. मैंने उस पर ऑब्जेक्शन किया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के बारे में ऐसा कोई रेफरेंस, अनपार्लियामेंट्री शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. अगर यही कहना मेरा अपराध है तो सजा भोगने के लिए तैयार हूं."

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, "मैं निशिकांत दुबे और पूरी भारतीय जनता पार्टी को चुनौती दे रहा हूं कि मेरे खिलाफ जो भी आरोप लगा रहे हैं उससे संबंधित कोई भी हल्की आवाज सामने ला दें. क्योंकि सब कुछ रिकॉर्ड पर है. उन्होंने नई पार्लियामेंट की व्यवस्था पर तंज करते हुए कहा कि नया पार्लियामेंट इतना शानदार है कि जहां मैं बैठा था और जहां रमेश बिधूड़ी बैठे थे, वहां से दोनों एक दूसरे को सुनने के लिए बिना माइक का कुछ कर ही नहीं सकते."

दानिश ने कहा कि पीएम के खिलाफ मैंने कुछ भी अपशब्द कहा है, ऐसा आरोप बेबुनियाद है. बीजेपी नेताओं की कार्यप्रणाली ही ऐसी है. इन्हें संघ और बीजेपी से ट्रेनिंग मिली है कि एक झूठ को 100 बार बोलो और उसे सच बना दो.

दानिश अली के ख़िलाफ़ भी कार्रवाई के लिए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र

बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर दानिश के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने दावा किया है कि दानिश ने पीएम के खिलाफ नीच शब्द का इस्तेमाल किया है. बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी इसी तरह के आरोप दानिश पर लगाए हैं.

ये भी पढ़ें:बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली को एक मिनट में 11 बार कहे अपशब्द, सजा मिलेगी या नहीं... जानिए क्या है नियम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget