एक्सप्लोरर

रामदास अठावले बोले- राज्यपाल जब बोलेंगे तब बीजेपी महाराष्ट्र में विश्वास मत हासिल कर लेगी

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई-ए) के नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनने पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि यह सरकार पांच साल पूरे करेगी.

पटना: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई-ए) के नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनने पर खुशी जताई है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज्य में देवेंद्र फडणवीस की सरकार राज्यपाल के दिए डेट पर विधानसभा में बहुमत साबित करेगी. उन्होंने राज्य में सरकार के पांच साल तक चलने का भरोसा जताया. आरपीआई नेता ने एनसीपी नेता अजित पवार के बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के फैसले को क्रांतिकारी फैसला बताया. वह ये सारी बातें बिहार की राजधानी पटना में एक कार्यक्रम में पहुंचने पर बोल रहे थे.

रामदास अठावले यहीं नहीं रुके और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को बहुत बड़ा राजनीतिक खिलाड़ी बताया. उन्होंने कहा कि क्रिकेट में विराट कोहली की तरह राजनीति में पीएम मोदी और अमित शाह का कोई मुकाबला नहीं है. उन्होंने खुद को भी पीएम मोदी और अमित शाह की टीम का खिलाड़ी बताया.

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से महाराष्ट्र में जल्द सरकार बनाने की अपील की थी. उन्होंने कहा कि इस मुलाकात में बीजेपी अध्यक्ष ने उन्हें चिंता नहीं करने की बात कहते हुए सब ठीक हो जाने का आश्वासन दिया था. आरपीआई नेता ने कहा कि उन्होंने भी बीजेपी और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी खींचतान को खत्म करने की कोशिश की थी. इस संबंध में रामदास अठावले ने कहा कि उन्होंने 3 साल बीजेपी और 2 साल शिवसेना के मुख्यमंत्री होने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उन्होंने बताया कि ये शर्त दोनों में से किसी पार्टी को मंजूर नहीं था.

रामदास अठावले ने कहा कि अजित पवार को शायद ये लग गया कि शिवसेना के साथ जाने से कुछ फायदा नहीं होगा और अगर वह महाराष्ट्र के किसानों की मदद करना चाहते हैं तो केंद्र में बीजेपी की सरकार है जिससे यह संभव हो सकेगा. अठावले ने साथ ही शिवसेना के बहुत सारे एमएलए के टूटने की भी आशंका जताई. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के अलावा शिवसेना में दूसरा कोई चेहरा नहीं है और इस पार्टी में कोई मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी नहीं संभाल सकते. उन्होंने कहा कि ऐसे में मुख्यमंत्री पद मांगने का कोई मतलब ही नहीं था.

आरपीआई नेता ने कहा कि डिप्टी सीएम का पद लेकर शिवसेना को मान जाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि शिवसेना ने बहुत बड़ी गलती की है. उन्होंने कहा कि अभी जो सरकार बनी है उसमें रिपब्लिकन पार्टी को एक मंत्री पद मिलना चाहिए. रामदास अठावले ने कहा कि इसके लिए वह सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार से मुलाकात करेंगे.

यह भी पढ़ें- CM देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस

शरद पवार ने अजित पवार पर बनाया दवाब, डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा देकर मिलने को कहा- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget