एक्सप्लोरर

मोदी के मंत्री रामदास आठवले का बड़ा बयान, कहा- अयोध्या में न मंदिर बने, न मस्जिद

केन्द्र सरकार में मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि अयोध्या में न मंदिर का निर्माण हो और न ही मस्जिद का. उन्होंने कहा कि इस जगह पर किसी शैक्षणिक संस्थान का निर्माण किया जाए जिससे किसी भी धर्म के लोगों की भावनाएं आहत न हों.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि उनकी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) न तो राम मंदिर का समर्थन करती है और न ही इसका विरोध करती है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस बात को पसंद करेगी अगर राम मंदिर स्थल पर शैक्षणिक संस्थान का निर्माण होता है.

मंत्री आठवले ने कहा कि उनका सुझाव है कि न तो मंदिर का निर्माण हो और न ही मस्जिद का. उन्होंने कहा कि राम मंदिर स्थल पर शैक्षणिक संस्थान या किसी ऐसे चीज का निर्माण हो जिससे लोगों की भावनाएं आहत न हों. सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री ने कहा कि 1992 में भीड़ ने बाबरी मस्जिद को तोड़ दिया. इस तरह के कामों को नजरंदाज करने की जरूरत है.

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे और आध्यत्मिक नेताओं के दबाव से मंदिर का निर्माण नहीं होगा. मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जरूरत है. मोदी सरकार में मंत्री रामदास आठवले का यह बयान ऐसे समय में आया है जब विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) ने अयोध्या में धर्म सभा का आयोजन किया है. इस धर्म सभा के माध्यम से वीएचपी ने सरकार पर मंदिर बनाने के लिए दबाव बनाया है. वीएचपी के अनुसार धर्म सभा में देशभर से तीन लाख लोग पहुंचे थे. वहीं, बीजेपी की सहयोगी शिवसेना भी मंदिर निर्माण के लिए लगातार सरकार पर दबाव डाल रही है.

यह भी पढ़ें-

26/11 मुंबई हमला: जान गंवाने वालों को देश कर रहा है याद, पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि

26/11 मुंबई हमला: अमेरिका ने कहा- गुनहगारों को सजा ना मिलना पीड़ितों का अपमान, हाफिज और लखवी पर ईनाम बढ़ाया

देखें वीडियो-

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खदान में फंसे सभी 14 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रातभर चला रेस्क्यू
बंगाल की खदान में फंसे सभी 14 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रातभर चला रेस्क्यू
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget