एक्सप्लोरर

रामदास अठावले का दावा- एक दिन और ज्यादा विधायकों के साथ बाहर आएंगे सचिन पायलट, गिर जाएगी गहलोत सरकार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि कांग्रेस में सचिन पायलट के साथ अन्याय हो रहा है. एक दिन सचिन पायलट और ज्यादा विधायकों के साथ बाहर आएंगे और राजस्थान में सरकार गिर जाएगी.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दावा करते हुए कहा कि सचिन पायलट एक दिन और ज्यादा विधायकों के साथ बाहर आएंगे और राजस्थान की सरकार गिर जाएगी. उन्होंने कहा कि सचिन पायलट के साथ कांग्रेस में अन्याय हो रहा है.

रामदास अठावले ने कहा, “ हमें राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार गिराने की आवश्यकता नहीं है. उन्हें सचिन पायलट को संभालने की जरूरत थी. सचिन पायलट पर कांग्रेस में अन्याय हो रहा है इसलिए वो एक दिन और ज्यादा विधायकों के साथ बाहर आ जाएंगे और उनकी सरकार गिर जाएगी.”

गौरतलब है कि इसी साल जुलाई-अगस्त महीने में सचिन पायलट कांग्रेस से नाराज हो गए थे. उनके समर्थन वाले कई विधायकों ने बगावत का बिगुल फूंक दिया था और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर उनकी बात नहीं सुने जाने का आरोप लगाया था. मामला कोर्ट के दरवाजे तक जा पहुंचा था. हालांकि, बाद में सचिन पायलट कांग्रेस में वापस आ गए. उन्होंने राज्य के डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था.

किसान आंदोलन पर क्या बोले अठावले?

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर जारी किसानों के आंदोलन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सरकार कृषि कानूनों में संशोधन के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि एमएसपी और एपीएमसी को धक्का नहीं लगेगा. अगर कानून पीछे लेंगे तो हर कानून पीछे लेने की बात हो सकती है. किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपना आंदोलन खत्म करें. उन्होंने कहा कि सरकार आपको एमएसपी और एपीएमसी के संबंध में लिखित देने के लिए भी तैयार है.

बता दें नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर किसान आंदोलन का आज 25वां दिन है. दिल्ली के निरंकारी समागम ग्राउंड पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए जुलूस निकाला. इस दौरान एक किसान ने कहा, "देश भर के किसान उन शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जो इस आंदोलन के दौरान शहीद हुए हैं."

यूपी: अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का डिजाइन जारी किया गया, अंडाकार आकार में नहीं होगा कोई गुंबद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget