एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: रमन सिंह ने नामांकन से पहले दो बार छुए योगी के पैर, कहा- लक्ष्य से ज्यादा सीटें लाएंगे

90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा की नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर पहले चरण में 12 नवम्बर को मतदान होगा. 24 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 26 अक्तूबर तय की गयी है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज नामांकन के आखिरी दिन मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत सभी बीजेपी प्रत्याशियों ने नामांकन किया. खास बात ये रही कि रमन सिंह का नामांकन करवाने के लिए साथ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे. रमन सिंह ने नामांकन दाखिल करने से पहले योगी आदित्यनाथ के पैर भी छुए. छत्तीसगढ़ में योगी की एंट्री का मतलब है कि बीजेपी को जिताने का जिम्मा अब योगी आदित्यनाथ के कंधे पर आ गया है. योगी आदित्नाथ को हिंदुत्व छवि के नेता माने जाते हैं. रमन सिंह विकास के नेता है लेकिन हिंदुत्व और विकास की केमेस्ट्री से लड़ेगी बीजेपी चुनाव.

राहुल पर कांग्रेस नेता विश्वास नहीं करते, जनता कैसे करेगी: योगी आदित्यनाथ इस मौके पर राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ से बीजेपी को उखाड़ फेंकने के बयान पर योगी आदित्यनाथ ने हमला बोला. योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''राहुल गांधी को खुद यहां चुनाव लड़ना चाहिए, उन्हें अंदाजा हो जाएगा. राहुल गांधी पर विश्वास तो खुद कांग्रेस के नेता नहीं कर रहे हैं तो जनता कहां से करेगी?

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''छत्तीसगढ़ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का ननिहाल है. तो यहां आना मेरा स्वाभाविक है. रमन सिंह सरकार ने इस क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है और इस बार फिर से जनता से आशीर्वाद मिलेगा.''

हम अपने लक्ष्य से ज्यादा सीटें लेकर आएंगे: रमन सिंह मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ''इस बार राजनांदगांव और छत्तीसगढ़ की जनता ने मन बना लिया है एक फिर बीजेपी की सरकार बनाने का. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमें 65 सीट का लक्ष्य दिया है. हम 65 सीट से ज्यादा सीट लाकर सरकार बनाएंगे. छत्तीसगढ़ में हमने विकास के अनेक कार्य किए हैं. हमारे सारे उम्मीदवार रमन सिंह के उम्मीदवार हैं, अमित शाह के उम्मीदवार हैं, प्रधानमंत्री मोदी के उम्मीदवार हैं.''

रमन सिंह का मुकाबला पूर्व पीएम वाजपेयी भतीजी से कांग्रेस ने रमन सिंह के मुकाबले राजनांदगांव से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को टिकट देकर मुकाबले को रोचक बना दिया है. करुणा शुक्ला भी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी. बता दें कि करुणा शुक्ला 14वीं लोकसभा में जांजगीर सीट से चुनाव जीती थीं. हालांकि, अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद बीजेपी ने शुक्ला को अलग-थलग कर दिया. इसके बाद करुणा शुक्ला ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया और वो रमन सिंह सरकार की कड़ी आलोचक हैं.

दो चरणों में होंगे छत्तीसगढ़ चुनाव 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा की नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर पहले चरण में 12 नवम्बर को मतदान होगा. 24 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 26 अक्तूबर तय की गयी है.

पहले चरण में बस्तर संभाग के सुकमा जिले के सुकमा विधानसभा सीट, बीजापुर जिले के बीजापुर, दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा, बस्तर जिले के चित्रकोट,बस्तर और जगदलपुर, नारायणपुर जिले के नारायणपुर, कोण्डागांव जिले के केशकाल और कोण्डागांव, कांकेर जिले के अंतागढ़, भानुप्रतापुर और कांकेर तथा राजनांदगांव जिले के खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी और मोहला-मानपुर विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा.

वहीं दूसरे चरण में राज्य की बाकी 72 सीटों के लिए अधिसूचना 26 अक्तूबर को जारी की जायेगी. नामांकन की आखिरी तारीख दो नवंबर, नामांकन पत्रों की जांच तीन नवंबर और नामांकन वापसी की आखिरी तारीख पांच नवंबर तय की गयी है. इन सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा समीकरण पर एक नज़र छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 और लोकसभा की 11 सीटें हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 49 और कांग्रेस ने 39 सीटें जीती थीं. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 10 सीटों और कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट पर कब्जा किया था. डॉ रमन सिंह 7 दिसंबर 2003 को प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget