एक्सप्लोरर

जब 12 साल छोटी लड़की से प्यार कर बैठे रामविलास पासवान, एयर होस्टेस से जुड़ा कनेक्शन, पढ़ें पूरी कहानी

Ram Vilas Paswan Bihar: रामविलास पासवान को सिगरेट, पान और चाय की बुरी लत लग गई थी, लेकिन उन्होंने रीना के कहने पर सब छोड़ दिया था.

बिहार की राजनीति में रामविलास पासवान का कद काफी ऊंचा रहा है. उन्होंने अपने दम पर लोक जनशक्ति पार्टी को स्थापित किया और उसे क्षेत्रीय राजनीति में जगह भी दिलाई. रामविलास ने साल 2000 में जनता दल (यूनाइटेड) से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाई थी. उनके राजनीतिक जीवन के किस्से काफी लोग जानते हैं, लेकिन निजी जीवन से जुड़ी कई बातें अधिकतर लोग नहीं जानते. रामविलास पासवान खुद से उम्र में 12 साल छोटी लड़की से प्यार कर बैठे थे और बाद में शादी भी की.

बात साल 1977 की है. रामविलास पासवान पहली बार सांसद बने थे और एक सरकारी अफसर अपनी 19 साल की बेटी के साथ उनसे मिलने पहुंचे थे. बेटी ग्रेजुएशन के पहले साल में पढ़ रही थी और एयर होस्टेस बनना चाहती थी. रामविलास जब उससे मिले तो पहली ही नजर में प्यार कर बैठे. हालांकि उनकी शादी तब से करीब 7-8 साल पहले हो चुकी थी. उनकी पत्नी राजकुमारी देवी पैतृक गांव शहरबन्नी रहती थीं. पासवान ने उन्हें कुछ समय के लिए दिल्ली भी बुलाया था, लेकिन फिर वापस भेज दिया. 

कौन थी वो लड़की जिससे प्रेम करने लगे थे रामविलास

रामविलास 1977 में दमदार जीत की वजह से काफी चर्चा में थे. उस समय वाणिज्य मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर गुरुबचन सिंह एक दिन उनसे मिलने पहुंचे. वे पासवान के स्वभाव से काफी प्रभावित हुए और अक्सर मुलाकात होने लगी. गुरुबचन सिंह की बेटी अविनाश कौर एयर होस्टेस बनना चाहती थीं. सीनियर पत्रकार शोभना के. नायर ने अपनी किताब 'भारतीय राजनीति के मौसम वैज्ञानिक: रामविलास पासवान' में लिखा, ''गुरुबचन सिंह का मानना था कि अगर जनता पार्टी से कोई सिफारिश लगा देगा तो उनकी बेटी का सलेक्शन इंडियन एयरलाइंस में हो जाएगा.''

शादी के बाद बदल लिया नाम

पासवान इसी सिलसिले में पहली बार गुरुबचन सिंह के साथ अविनाश कौर से मिले. अविनाश कौर उनसे उम्र में 12 साल छोटी थीं. रामविलास पहली मुलाकात में ही दिल दे बैठे. पासवान दूसरी शादी का मन बना चुके थे. उन्होंने दूसरी शादी से करीब दो साल पहले पत्नी राजकुमारी को तलाक दे दिया था. वहीं पासवान से शादी के बाद अविनाश कौर ने अपना नाम बदलकर रीना रख लिया. रीना ने पहले बेटी निशा और फिर बेटे चिराग को जन्म दिया. 

सीनियर पत्रकार प्रदीप श्रीवास्तव की किताब 'रामविलास पासवान: संकप्ल, साहस और संघर्ष' में रीना बताती हैं, उन्होंने शुरुआत में ही सब कुछ बता दिया था. उन्होंने पहली शादी का भी जिक्र किया था और बताया कि किस तरह बचपन में ही शादी के बंधन में बंध गए थे. 

रीना के कहने पर छोड़ दी थी सिगरेट

रामविलास जब दिल्ली आए थे तो उन्हें पान, चाय और सिगरेट की लत लग गई थी. लेकिन उन्होंने पत्नी रीना के कहने पर सब कुछ छोड़ दिया और उसके बाद कभी पान या सिगरेट को हाथ नहीं लगाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget