एक्सप्लोरर

रामविलास पासवान ने पूछा- क्या राहुल गांधी चाहते हैं कि केवल अमीर ही सैनेटाइजर का इस्तेमाल करे, गरीब नहीं?

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार के चावल से इथेनॉल बनाने के फैसले की आलोचना की. इसको लेकर अब केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने जवाब दिया है.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने मंगलवार को कहा कि गरीबों के लिए खाद्यान्न की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ‘नकारात्मक सोच’ नहीं रखनी चाहिए. दरअसल, राहुल गांधी ने चावल से इथेनॉल बनाने को लेकर केंद्र के फैसले की आलोचना की है.

सरकार ने कहा है कि इथेनॉल का इस्तेमाल अल्कोहल आधारित सेनेटाइजर के निर्माण में और पेट्रोल में मिश्रित करने में हो सकता है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि देश में गरीब भूखे मर रहे हैं और उनके हिस्से के चावल से सेनेटाइजर बनाकर अमीरों की मदद की जा रही है. उन्होंने यह सवाल भी किया कि आखिर देश का गरीब कब जागेगा?

इस पर, पासवान ने राहुल पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या वह चाहते हैं कि आर्थिक रूप से कमजोर लोग सेनेटाइजर और मास्क का इस्तेमाल ना करें. पासवान ने कहा, ‘‘भारत जब कोरोना वायरस से लड़ रहा है, क्या वह (राहुल) चाहते हैं कि केवल अमीर ही सेनेटाइजर और मास्क का इस्तेमाल करे? क्या गरीबों को मरने के लिए छोड़ दिया जाए ? हमने पहले से योजना बना रखी थी ताकि इतने सेनेटाइजर हों कि गरीब भी उसका इस्तेमाल कर सके. उन्हें अपनी नकारात्मक सोच छोड़ देनी चाहिए, यह देश के लिए खतरनाक है .’’

सत्तारूढ़ बीजेपी नीत गठबंधन के सूत्रों ने कहा है कि राहुल गांधी को जवाब देने के लिए रामविलास पासवान को सामने लाने का फैसला किया गया क्योंकि यह मुद्दा उनके मंत्रालय से जुड़ा है और वह इस मुद्दे पर भरोसेमंद आवाज के तौर पर देखे जाते हैं.

उपभोक्ता मामले,खाद्य और जन वितरण मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है और जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के 81 करोड़ लाभार्थियों को आपूर्ति के लिए अनाज का 18 महीने का भंडार है.

पासवान ने कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी भूखा ना रहे . मुझे लगता है यह कहना गलत है कि सेनेटाइजर और मास्क अमीरों के इस्तेमाल के लिए है. हम चाहते हैं कि गरीब भी इसका इस्तेमाल करे. ’’

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता ने कहा कि राहुल गांधी को इसके बजाय जाकर देखना चाहिए कि कहां गरीब लोग भूखे हैं और राज्य या केंद्र के संज्ञान में इसे लाना चाहिए. राहुल गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आखिर हिंदुस्तान का गरीब कब जागेगा ? आप भूखे मर रहे हैं और वे आपके हिस्से के चावल से सेनेटाइजर बनाकर अमीरों के हाथ की सफाई में लगे हैं.’’

COVID-19: ICMR की राज्यों को सलाह- दो दिनों के लिए रैपिड टेस्टिंग किट का इस्तेमाल न करें, बंगाल से वापस लिए खामी वाले किट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget