एक्सप्लोरर

राम रहीम के खिलाफ महिला को गायब करने के मामले में आज मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई

5 मई 2015 को कमलेश ने कोर्ट में परिवाद दर्ज किया था. 8 मई 2015 को जवाहर नागर थाने में राम रहीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. जिसमें पुलिस अब तक जांच नही कर पाई है.

जयपुरराम रहीम के खिलाफ महिला को गायब करने के मामले में आज जयपुर के मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुबह 10 बजे सुनवाई होगी. जयपुर के जगतपुरा के कच्ची बस्ती में रहने वाले कमलेश रैगर ने आरोप लगाया है कि साल 2015 में वो और उसकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ राम रहीम के सिरसा आश्रम में गए थे, लेकिन दो दिन बाद वहां पर उसकी पत्नी को कैद कर लिया गया.

कोर्ट ने जयपुर के जवाहर नगर थाने को मुकदमा दर्ज कर उसकी पत्नी को पेश करने के लिए कहा था. 5 मई 2015 को कमलेश ने कोर्ट में परिवाद दर्ज किया था. 8 मई 2015 को जवाहर नागर थाने में राम रहीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. जिसमें पुलिस अब तक जांच नही कर पाई है.

पुलिस ने अपने प्रोग्रेस रिपोर्ट में जवाब लिखा है कि बाबा के डेरा में जाने की अनुमति नहीं मिल पा रही है. डेरा प्रमुख के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इस मामले में कोर्ट ने आज सभी पक्षों को कोर्ट में तलब किया हैM जहां पर परिवादी कमलेश की भी गवाही होनी है. कमलेश ने राजस्थान हाईकोर्ट में हैबियस कार्पस लगाई गई थी कि वो अपनी पत्नी  गुड्डी देवी और अपने बच्चों के साथ राम रहीम के सिरसा के डेरे में गया था.

23 से 25 मार्च 2015 तक वो राम रहीम के आश्रम में थे, लेकिन वहां के इंचार्ज दत्ता पत्नी को राम रहीम से मिलवाने ले गए तब से उसकी पत्नी नहीं मिली और अब डेरा वाले पत्नी के बारे में पूछने पर आश्रम से भगा दे रहे हैं. उसके बाद कोर्ट ने राजस्थान के डीजीपी से कमलेश की पत्नी को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था. मगर पुलिस उसको कोर्ट में पेश करने में सफल नहीं हो पाई तो मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राम रहीम समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी का Gen Z के लिए बड़ा ऐलान, 'देंगे फ्री कोचिंग और युवाओं को AI ट्रेनिंग'
पीएम मोदी का Gen Z के लिए बड़ा ऐलान, 'देंगे फ्री कोचिंग और युवाओं को AI ट्रेनिंग'
Independence day Live: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget