एक्सप्लोरर

अयोध्या में रामलला की प्रतीकात्मक मूर्ति को कराया गया मंदिर भ्रमण, जानें क्यों किया गया ऐसा?

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान मंगलवार (16 जनवरी) को शुरू हो गए थे. 22 जनवरी को नए बने मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुरू हुए अनुष्ठान के दूसरे दिन (17 जनवरी) को भगवान की प्रतिकात्मक मूर्ति को मंदिर की परिक्रमा कराई गई. रामलला की जिस मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है वो अभी मंदिर परिसर में नहीं पहुंची है और वह बड़ी और भारी है, इसलिए उसके साथ परिक्रमा करना संभव नहीं था, इसलिए रामलला की चांदी से बनी एक प्रतीकात्मक मूर्ति के जरिए पूजा विधि पूरी की जा रही है और बुधवार को उसका प्रतीकात्मक भ्रमण कराया गया.

मंदिर का निर्माण करा रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को जानकारी दी गई थी कि बुधवार (17 जनवरी) को अपराह्न 1:20 के बाद जलयात्रा, तीर्थपूजन, ब्राह्मण-बटुक- कुमारी -सुवासिनी पूजन, वर्धिनीपूजन, कलशयात्रा और भगवान श्री रामलला की मूर्ति का प्रासाद परिसर में भ्रमण होगा.

इस बीच यह भी खबर है कि रामलला की मूर्ति को विवेक सृष्टि ट्रस्ट से एक ट्रक में रखकर राम मंदिर ले जाया जा रहा है.

सरयू तट पर कलश पूजन भी किया गया

अनुष्ठानों के तहत दूसरे दिन सरयू नदी के तट पर ‘कलश पूजन’ भी किया गया. तट पर मुख्य यजमान भी मौजूद रहे. इससे पहले मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा था कि ये अनुष्ठान 21 जनवरी तक जारी रहेंगे और समारोह के दिन रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े न्यूनतम जरूरी अनुष्ठानों को किया जाएगा.

पीएम मोदी होंगे विशेष अनुष्ठान में शामिल

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के विशेष अनुष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य लोग शामिल रहेंगे. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंत में पीएम मोदी भाषण देंगे, कार्यक्रम में 8,000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है, लेकिन उनमें से कुछ ही लोगों को मंदिर के गर्भगृह में जाने की अनुमति होगी.  

121 आचार्य अयोध्या में इन अनुष्ठानों का संचालन कर रहे हैं. गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ अनुष्ठान की सभी कार्यवाही की देखरेख, समन्वय और निर्देशन कर रहे हैं. प्रधान आचार्य काशी के लक्ष्मीकांत दीक्षित होंगे.

मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को दोपहर 12.20 बजे शुरू होगा और इसके दोपहर एक बजे तक संपन्न होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Inauguration: वो पालकी जिसमें विराजेंगे रामलला, जानें क्या है इसकी खासियत

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget